रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा

भोपाल/ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को अनोखे अंदाज में रथ में सवार होकर पुशपालक सम्मेलन और पशु मेले में पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित किया गया था।

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा
Shiv Sharan

भोपाल/ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 नवंबर को अनोखे अंदाज में रथ में सवार होकर पुशपालक सम्मेलन और पशु मेले में पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने पुष्पवर्षा कर पशुपालकों का अभिनंदन किया। इसके अलावा उन्होंने पशुपालकों से संवाद कर उनके पशुओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उत्कृष्ट पशुपालन और उन्नत कृषि पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। सीएम डॉ. यादव ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और पशुपालकों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2.0 के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में 175 करोड़ की अनुग्रह सहायता राशि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 207 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगन्नाथ मंदिर के विकास कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की राशि दी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में सड़क निर्माण और हनुमान मंदिर निर्माण की घोषणा की।

1000592860

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दीपावली पर्व में उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर महालक्ष्मी की कृपा होती है। पशुपालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन और कुकुट पालन से किसानों के जीवन में समृद्धि आती है। राज्य सरकार बिजली, पानी, सड़कों के साथ जरूरी सुविधाओं को बढ़ा रही है। इनका लाभ बलराम पुत्र किसान बंधुओं को भी मिल रहा है। किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाता को हर प्रकार से आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को दूध उत्पादन में नंबर- 1 राज्य बनाने के लिए किसानों को उन्नत नस्ल के पशुधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सभी प्रकार का प्रोत्साहन दे रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में आयोजित इस पशुपालक सम्मेलन एवं पशु मेले में अच्छी नस्ल की गाय-भैंसों की जानकारी दी जा रही है। राज्य सरकार ने सभी विकासखंड में स्थित वृंदावन ग्रामों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अच्छे पशुओं की प्रतियोगिताएं हुईं और विजेता पशुपालकों को पुरस्कार भी दिए गए। यहां टेकनपुर के पशुपालक को गोपाल कृष्ण प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए मिले। उनकी गाय 14 लीटर प्रति दिन दूध देती है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ प्रदेश के सभी 55 जिलों में भव्य बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए गए। राज्य सरकार लगातार प्रगतिशील कृषकों को आगे बढ़ा रही है। बीज से लेकर खेत तक और खेत से लेकर निर्यात तक सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

प्राकृतिक और जैविक खेती को दे रहे बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश 9 प्रतिशत के साथ देश में तीसरा स्थान रखता है। प्रदेश को दूध कैपिटल बनाना हमारा संकल्प है। किसानों की समृद्धि, दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए यह पशुपालक सम्मेलन आयोजित किया गया है। प्रदेश में पशुधन की संख्या लगभग ढाई करोड़ है। इसमें डेढ़ करोड़ गोमाताएं और 1 करोड़ भैंस शामिल हैं। इनकी नस्ल सुधारने की आवश्यकता है। इसके लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश को 1 लाख उन्नत नस्ल की बछिया उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि यह बछिया किसानों को दी जाएंगी और दूध उत्पादन बढ़ेगा। गुजरात में मध्यप्रदेश से कम पशुधन है, लेकिन वहां दूध उत्पादन मध्यप्रदेश के मुकाबले अधिक है। राज्य में बड़ी गोशालाएं खोली जा रही हैं। उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 10 हजार क्षमता की गोशालाएं तैयार की गई हैं। गोपालन के माध्यम से प्राकृतिक और जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

किसानों के बीच हो स्वस्थ प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान भाइयों के बीच उन्नत नस्ल के पशु पालने के लिए स्वस्थ प्रतियोगिता होनी चाहिए। वृंदावन ग्रामों में पशुपालकों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेताओं को ट्रैक्टर, बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर आधुनिक खेती के मामले में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यहां 619 फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित हो रही हैं। ग्वालियर जिले में पोटैटो टिश्यू कल्चर हो रहा है और यहां 25 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। यहां 70 हजार पशुपालक 4 लाख से अधिक पशुधन की सेवा कर रहे हैं और 605 मीट्रिक टन दूध उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान, ज्वार, बाजरा, तिल की खेती भी हमारे किसान भाई कर रहे हैं। ग्वालियर अब सिर्फ गजक ही नहीं, आलू और मिलेट्स उत्पादन में भी पहचान बना रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!