किसानों को बड़ी खुशखबरी: 82 लाख से ज्यादा किसानों को मिली सौगात, CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

किसानों को बड़ी खुशखबरी: 82 लाख से ज्यादा किसानों को मिली सौगात, CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं
Business Desk

भोपाल/खबर डिजिटल/ CM Mohan Yadav Khandwa खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹3,300 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से पैसा भेजा है। किसानों को वर्ष 2025-26 की तीसरी और वर्ष 2026-27 की पहली किस्त मिलाकर ₹4,000 की सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में भेजा गया। इसके अलावा रोडवेज बस सेवा, पुलिस बटालियन, सिंचाई, दूध उत्पादन और यूसीसी को लेकर भी कई बड़े ऐलान किए गए।

खंडवा में पुलिस बटालियन और सड़क परियोजना की घोषणा

मुख्यमंत्री ने खंडवा में पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही खंडवा-बूंदी मार्ग के लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी होने की जानकारी दी। कार्यक्रम में किसानों ने मुख्यमंत्री का हल भेंट कर स्वागत किया।

2026 'कृषक कल्याण वर्ष', पूरे प्रदेश में बलराम महोत्सव

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से पूरे प्रदेश में बलराम महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं ताकि किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक और नई योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

सिंचाई, ड्रोन खेती और दिन में बिजली पर बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है। पिछले ढाई वर्षों में इसमें 10 लाख हेक्टेयर से अधिक की वृद्धि हुई है। किसानों को प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरणों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्षा ऋतु के बाद किसानों को दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

अगले महीने से शुरू होगी सरकारी रोडवेज बस सेवा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनों को हर महीने ₹1500 की सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही अगले महीने से प्रदेश में सरकारी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। गरीबों के इलाज के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा और धार्मिक स्थलों के विकास पर भी सरकार तेजी से काम कर रही है।

UCC पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा से समान नागरिक संहिता (UCC) पारित कर दी है। उन्होंने दावा किया कि सर्वे के दौरान 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को SMS भेजे गए और 10 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए। उनके अनुसार 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने UCC लागू करने का समर्थन किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!