CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया।

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
Khabar Digital Admin

भोपाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां अन्य देशों में पर्यटन की दृष्टि से ही विभिन्न स्थानों का विकास होता है, वहीं हमारे देश में नागरिकों के लिए तीर्थाटन की दृष्टि से धार्मिक महत्व के स्थानों के समग्र विकास पर ध्यान दिया जाता है। भारतीय संस्कृति की यही विशेषता है कि ऐसे स्थानों पर आने से सभी के मनोभाव पावन हो जाते हैं। चित्रकूट क्षेत्र का विकास भी इसी अवधारणा पर केंद्रित है। उज्जैन के महाकाल लोक की तरह ओरछा में राम राजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा।

cm मोहन यादव ने चित्रकूट में किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर्व के अवसर पर भगवान श्री राम की तपोभूमि सतना जिले के चित्रकूट पहुंचकर पवित्र मंदाकिनी नदी में दीपदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश और देश के नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां मंदाकिनी की पूजा अर्चना की और चित्रकूट धाम के संतों का शाल, श्रीफल और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।

चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट धाम से गुप्त गोदावरी तक 81.17 करोड़ से निर्मित होने वाली फोरलेन सड़क निर्माण का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क श्रद्धालुओं और पर्यटकों की यात्रा को सुगम बनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर बच्चों को दीपावली के उपहार प्रदान किए। समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए पीपा पुल का अवलोकन किया।

चित्रकूट में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज रूप चौदस का पावन दिन है। हम सब दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं। हमारे पर्व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान हैं। मध्यप्रदेश सरकार चित्रकूट सहित प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों का सर्वांगीण विकास कर रही है । उज्जैन के महाकाल लोक की तरह ओरछा में राम राजा लोक और चित्रकूट में भव्य वनवासी राम लोक का निर्माण किया जाएगा। चित्रकूट में भगवान राम ने अपने वनवास काल के 11 वर्ष से अधिक का समय बिताया। यह भगवान राम की तपोभूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने मध्यप्रदेश के ही उज्जैन में गुरु ज्ञान प्राप्त किया। ओंकारेश्वर में जगतगुरु शंकराचार्य जी को उनके गुरु मिले और उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। इस नाते मध्यप्रदेश भारत के प्राचीन युग में हुई प्रमुख घटनाओं और गौरवशाली व्यक्तित्वों की शिक्षा और कर्मभूमि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

चित्रकूट में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम, संतों से की भेंट

मुख्यमंत्री ने कामतानाथ भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट धाम में दीपावली के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय दीपोत्सव मेला में शामिल होकर मां मंदाकिनी नदी के पंचवटी घाट पर दीपदान किया। दीपावली में चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु दीपदान कर रहे है। मुख्यमंत्री ने भगवान कामतानाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं को मिठाई बांटी और शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने सड़क के किनारे दीपदान के लिए दीपक बेचने वाले बच्चों से स्नेह के साथ बातचीत की और दीपक खरीदें। मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और आकस्मिक चिकित्सा के लिए बनाये गये स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया।

चित्रकूट में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कार्यक्रम, लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने सहजतापूर्वक पी सड़क किनारे चाय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामतानाथ भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद आमजन से संवाद किया। उन्होंने साथ सडक के किनारे चाय की दुकान पर सहजता से कुल्हड़ वाली चाय पी। उन्होंने दुकान पर चाय भी बनाई। चाय के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से चर्चा की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 2 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 3 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 3 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 6 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 6 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 7 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!