प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मध्यप्रदेश में मिशन मोड पर लागू करेंगे CM डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मध्यप्रदेश में मिशन मोड पर लागू करेंगे CM डॉ. मोहन यादव
Khabar Digital Admin

भोपाल/खबर डिजिटल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संभाषण में "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" और "जीएसटी रिफॉर्म" लाने की दो बड़ी घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोहन मोदी ने विरासतों के संरक्षण के साथ देश के विकास का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने संभाषण में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं को भरपूर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए "प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना" के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का एक संकल्प प्रकट किया है। इस योजना में 3.50 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के कल्याण के साथ ही विकसित भारत का लक्ष्य पाने की संकल्पना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हम सभी परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे, न किसी के सामने झुकेंगे और न ही रुकेंगे। सरकार अपने नियम-परंपराओं में गुलामी का कोई अंश नहीं रहने देगी, यह मोदी जी का एक बड़ा संकल्प है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दीपावली तक देश में जीएसटी रिफॉर्म लाने की मंशा प्रकट की है। यह देश के विकास में एक बड़ा कदम है। इससे आमजन के लिए जरूरी सभी प्रकार की रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी बड़ा असर पड़ेगा। बाजार में वस्तुएं सस्ती होंगी और भारत एक सशक्त योजना के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कई प्रकार से भारत का मान बढ़ाया है। देश को विरासत से विकास का वैल्यूएबल विजन दिया है। हमारी सरकार निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए मिशन की तरह कार्य करेगी और मध्यप्रदेश को तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की भावनाओं के अनुरूप अपने भाव व्यक्त किए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!