मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा के विकास कार्यों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा चुनाव प्रचार में कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा के विकास कार्यों का किया जिक्र
Khabar Digital Admin

भोपाल: 26 सितंबर 2024/ खबर डिजिटल न्यूज / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान, हरियाणा के दादरी, भिवानी और बवानी खेरा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार सुनील सांगवान के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित करते भाजपा सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में जब कोई विदेशी नेता भारत आता था, तो उन्हें ताजमहल दिखाने ले जाया जाता था। लेकिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उन्हें हमारे पवित्र मंदिरों के दर्शन कराते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विदेशी नेताओं को भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक गीता भेंट करते हैं।

डॉ. यादव ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर की चर्चा करते हुए कहा, "भगवान राम और भगवान कृष्ण ने हमें धर्म और सच्चाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। आज जब हम धर्म की बात करते हैं, तो हमारे विरोधियों को परेशानी होती है।"

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा, "अयोध्या में भगवान राम का मंदिर 500 सालों के संघर्ष के बाद बन रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।"

विकास कार्यों का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमने 24 लाख गरीब बहनों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन और 50 लाख बहनों को ₹500 में गैस सिलेंडर प्रदान किए हैं। इसके अलावा, 6000 स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन और पिछड़े वर्ग की क्रीमी लेयर की सीमा ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख कर दी है।"

उन्होंने खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया, जैसे सोनीपत में खेलकूद विश्वविद्यालय, 1350 किलोमीटर से अधिक के नए राजमार्ग, और महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" नीति से हर वर्ग को लाभ हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सिर्फ गुंडागर्दी और बेईमानी होती थी, जबकि भाजपा ने सुशासन का उदाहरण पेश किया है।

राहुल गांधी पर हमला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधन के अंत में, राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "राहुल गांधी को न यहां समझ है न विदेश में.... वह धारा 370 हटाने का विरोध कर रहे हैं, जिसे पाकिस्तान समर्थन दे रहा है। भारत में राजनीति करनी है, तो भारत के लोगों का समर्थन लो, पाकिस्तान का नहीं।"

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण देते हुए कहा, "हरियाणा और मध्य प्रदेश जुड़वां भाई हैं, जब भी आप मध्य प्रदेश आएं, मेरा दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!