सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुदड़ी पर बैठकर पत्तल में किया भोजन… आदिवासी परिवार से किया संवाद

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गुदड़ी पर बैठकर पत्तल में किया भोजन… आदिवासी परिवार से किया संवाद
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों के प्रति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय जुड़ाव झाबुआ जिले के थांदला में देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समुदाय के सदस्य बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ समय बिताया और उनकी जीवनशैली को करीब से जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से सहज संवाद किया और जनजातीय समाज की बहनों से रक्षाबंधन से पहले के इस पावन अवसर पर राखी बंधवाई। उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात कर उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

पारंपरिक भोजन का लिया आनंद
मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय शाह, मंत्री निर्मला भूरिया और सांसद अनिता नागर सिंह चौहान भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने जनजातीय परिवार के बीच बैठकर भोजन किया और उनकी परंपराओं, संस्कृति तथा रहन-सहन को समझा। मुख्यमंत्री ने किसी औपचारिक व्यवस्था के बजाय परिवार की पारंपरिक शैली को अपनाते हुए मिट्टी और गारे से बने घर के आंगन में गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में भोजन ग्रहण किया। परिवार की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजन प्रेमपूर्वक परोसे। मुख्यमंत्री ने उड़द की दाल और स्थानीय व्यंजन पानिया का स्वाद लिया और परिवार की आत्मीय मेहमाननवाजी की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने दिया सम्मान और शुभकामनाएं
रक्षाबंधन की भावना से जुड़े इस अवसर पर जनजातीय समाज की बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने परिवार की महिलाओं और लाड़ली लक्ष्मी बेटियों से भी बातचीत की। उन्होंने उनका हालचाल जाना और कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बच्चों से भी मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नन्हे शिवांश को मुख्यमंत्री ने विशेष स्नेह दिया।

जनजातीय परिवार से जाना जीवन और परंपराओं का अनुभव
भोजन के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से चर्चा की और जनजातीय समाज की परंपराओं, आजीविका, शिक्षा व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति और जीवन मूल्य मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। सरकार उनके सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

पक्के आवास के बावजूद पुराने घर से जुड़ी हैं भावनाएं
बसंत सिंह बामनिया ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी सुविधाओं से युक्त पक्का मकान मिल चुका है, लेकिन परिवार आज भी अपने पुराने मिट्टी और गारे से बने घर से जुड़ा हुआ है। उनका कहना है कि यह घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों की यादों और पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों की स्मृतियों से जुड़े इस घर में उन्हें अपनापन और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव मिलता है। इसलिए परिवार पक्के मकान के साथ-साथ पुराने घर में भी समय बिताता है। बसंत सिंह बामनिया मध्य प्रदेश शासन की संबल योजना के हितग्राही भी हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!