मुख्यमंत्री निवास पर फ़िल्म गौदान का ट्रेलर लॉन्च, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया विमोचन, 6 फरवरी से होगी रिलीज

मुख्यमंत्री निवास पर फ़िल्म गौदान का ट्रेलर लॉन्च, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया विमोचन, 6 फरवरी से होगी रिलीज
Khabar Digital Desk

भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री निवास पर दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति, फरह (मथुरा) के तत्वावधान में कामधेनु इंटरनेशनल प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म ‘गौदान’ का ट्रेलर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव द्वारा रिलीज किया गया। कार्यक्रम में गौमाता के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई।

निर्देशक ने बताई फिल्म की सोच

फिल्म के निर्देशक विनोद चौधरी ने बताया कि ‘गौदान’ के माध्यम से भारतीय संस्कृति में गौमाता की भूमिका और उसके संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cobra-rescue-hanuman-temple-seoni/

गौमाता की महिमा पर विशेष संबोधन

इस अवसर पर अजीत प्रसाद महापात्र (राष्ट्रीय संयोजक, गौ सेवा गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने गौमाता की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय जीवनकाल में दूध, घी और पंचगव्य देती है, वहीं मरणोपरांत उसकी समाधि खाद से सैकड़ों एकड़ भूमि उपजाऊ बनाकर लगभग 30 लाख रुपये तक की आय संभव है। उन्होंने बताया कि सतयुग में समुद्र मंथन से प्राप्त रत्न देवों और दानवों को मिले, लेकिन गौमाता ने मानवता के कल्याण के लिए पृथ्वी पर रहना स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री का आवाहन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रेलर के साथ फ़िल्म का गीत साझा करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 6 फ़रवरी से फ़िल्म को परिवार सहित सिनेमा हॉल में देखें। उन्होंने फ़िल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने पर विचार करने की बात भी कही।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी शांतनु शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा, गौ माता ही भारत माता हैं। अंत में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. इन्द्रेश प्रताप सिंह (शिवांश फाउंडेशन आगरा), डॉ. मधुसूदन, वेदपाल, गौसेवा गतिविधि मध्यप्रदेश की पूरी टीम तथा मुख्यमंत्री आवास की टीम उपस्थित रही।

https://khabardigital.com/business/gold-silver-rate-today-29-january-2026-gold-crosses-160-lakh-silver-prices-rise/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!