मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हिरासत, प्रशासन पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

Khabar Digital Desk

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कटनी दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना, प्रदर्शन की घोषणा या स्पष्ट कारण बताए उन्हें विभिन्न स्थानों से हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में रखा गया। इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए कांग्रेस ने प्रशासन और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि "गिरफ्तारियों से हम डरने वाले नहीं हैं। फर्जी मुकदमों और जेल की धमकियों से हमारी आवाज नहीं दबाई जा सकती। यदि सरकार को युवाओं से इतना डर है कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही विपक्षी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है।"नेताओं ने जिला प्रशासन पर सत्ता के दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को किसी राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि संविधान और तिरंगे के प्रति जवाबदेह रहना चाहिए। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है।कांग्रेस के अनुसार, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, छात्र नेता अभिषेक पयासी अजय खटीक सहित कई कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर विभिन्न थानों में रखा गया। पार्टी ने इन कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का इसी तरह हनन होता रहा तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी और इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!