कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया उमरियापान अस्पताल का औचक निरीक्षण

कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया उमरियापान अस्पताल का औचक निरीक्षण
Khabar Digital Desk


कलेक्टर आशीष तिवारी ने किया उमरियापान अस्पताल का औचक निरीक्षण


कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपचार हेतु पहुंचे मरीजों और उनके साथ आये परिजनों से भी बात किया। कलेक्टर ने यहां के पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुपोषित बच्चों की माताओं से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा की।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने बच्चे के इलाज हेतु सपत्नीक पहुंचे उमरियापान निवासी रंजीत वंशकार और विद्यावती निवासी ढीमरखेड़ा से चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली नि: शुल्क दवाईयों व उपचार आदि की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,सुपरवाइजर और ए एन एम अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर अति कुपोषित बच्चों एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को चिन्हित करके पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं और उनका ख्याल रखें, बेहतर देखभाल हो।जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक उनकी देखरेख करें तथा जब वह अति कुपोषित बच्चा पोषण पुनर्वास केंद्र में रहकर ठीक हो जाए तथा डिस्चार्ज होकर वह घर वापस जाए तो समय-समय पर उन्हें दूरभाष के माध्यम से भी उस बच्चे के संबंध में जानकारी लेकर फॉलोअप दर्ज करें।
बीएमओ डा. बीके प्रसाद ने बताया कि यहां के पोषण पुनर्वास केंद्र की क्षमता 10 बिस्तरीय है और यहां 10 कुपोषित बच्चे भर्ती हैं। इसके पहले कलेक्टर श्री तिवारी ने कंप्यूटर कक्ष,नेत्र परीक्षण कक्ष,उमंग स्वास्थ्य केंद्र, जनरल वार्ड और आयुष्मान कार्ड कक्ष का भ्रमण कर जायजा लिया।

कलेक्टर श्री तिवारी ने अस्पताल की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने और पानी की व्यवस्थित निकासी कर मुख्य नाली से जोड़ने कार्यपालन यंत्री आर ई एस और जनपद पंचायत सीईओ ढीमरखेड़ा को निर्देशित किया।
इस दौरान एस डी एम निधि सिंह गोहल,सी एम एच ओ डा राज सिंह ठाकुर, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण सुश्री वनश्री कुर्वेती,तहसीलदार,सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा श्री यजुर्वेद कोरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!