कलेक्टर की दो टूक: अवैध कब्जों पर बिना शिकायत दर्ज होगा प्रकरण, किसानों के भुगतान और जनसेवाओं में देरी पर सख्ती"

कलेक्टर की दो टूक: अवैध कब्जों पर बिना शिकायत दर्ज होगा प्रकरण, किसानों के भुगतान और जनसेवाओं में देरी पर सख्ती"
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रशासनिक मशीनरी को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में लंबित प्रकरणों, अवैध कब्जों, किसानों के भुगतान, बाणसागर विस्थापितों के मुआवजे और नागरिक सेवाओं में देरी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया।बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय भूमि विवादों और अतिक्रमण को लेकर सामने आया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यदि सीमांकन के दौरान किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो आवेदन या शिकायत का इंतजार किए बिना तत्काल अलग से प्रकरण दर्ज किया जाए। इस निर्देश को जिले में बढ़ते भूमि विवादों और कब्जों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।कलेक्टर ने संबल योजना के लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए जनपद पंचायतों के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रों के समय पर वितरण पर भी जोर दिया गया ताकि गर्भवती महिलाओं और अन्य हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।बाणसागर परियोजना के तहत अब तक मुआवजे की राशि से वंचित विस्थापितों का मुद्दा भी बैठक में उठा। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को लंबित भू-अर्जन भुगतान शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।वहीं बदलते मौसम के बीच गेहूं उपार्जन और परिवहन व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सतर्क दिखाई दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जित गेहूं का परिवहन तेज किया जाए और किसानों को भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने समितियों को अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए भी सतर्क रहने को कहा।पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर बकेटिंग की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र किसानों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग को खाद उपलब्धता की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से ई-विकास पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया।स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मत्स्य, उद्यानिकी, आदिम जाति कल्याण और अन्य विभागों को लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।बैठक में नगर निगम, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, एनएचएआई, जल संसाधन, खनिज, बैंकिंग और राजस्व विभागों के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि समय-सीमा के मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा।बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Collector Meeting / Encroachment Action / Farmer Payment / Katni

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!