कलेक्टर का वादा पूरा: चंद्रगढ़ के घर-घर पहुंचा नल का पानी

कलेक्टर का वादा पूरा: चंद्रगढ़ के घर-घर पहुंचा नल का पानी
Khabar Digital Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ अमरपुर, डिंडोरी जिले से विकास की एक बड़ी खबर सामने आई है। अमरपुर विकासखंड के दुर्गम पहाड़ी गाँव चंद्रगढ़ में आजादी के 70 साल बाद पहली बार हर घर तक नल से शुद्ध पानी पहुंचा है।

अब तक इस गाँव के बैगा आदिवासी परिवारों को पीने के पानी के लिए रोज कई किलोमीटर दूर पहाड़ से नीचे उतरकर 'झिरिया' यानी प्राकृतिक जल स्रोत पर जाना पड़ता था। बरसात में रास्ते फिसलन भरे हो जाते थे और गर्मी में झिरिया भी सूख जाती थी।
चार महीने पहले जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया गाँव की समस्याएं सुनने के लिए चंद्रगढ़ पहुंची थीं। वहाँ उन्होंने चौपाल लगाई।

चौपाल में गाँव की महिलाओं ने रोते हुए बताया कि आजादी के इतने साल बाद भी उन्हें एक-एक बूंद पानी के लिए पूरा दिन भटकना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई और घर के काम पर भी इसका असर पड़ता था।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से लिया और उसी दिन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अफसरों को बुलाया। उन्होंने साफ कहा कि चंद्रगढ़ में हर हाल में पानी पहुंचाना है और इसमें देरी नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासन ने तुरंत काम शुरू कर दिया। 'जल जीवन मिशन' के तहत गाँव में तेजी से काम हुआ।

चंद्रगढ़ पहाड़ पर बसा है और रास्ते बहुत कठिन हैं। फिर भी विभाग ने 120 दिन यानी करीब 4 महीने में पूरे गाँव में पाइप लाइन बिछा दी। ऊंचाई वाले घरों तक पानी पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए गए। अब गाँव के हर घर में नल लगा है और उसमें साफ पानी आ रहा है।

चंद्रगढ़ में ज्यादातर बैगा जनजाति के लोग रहते हैं। बैगा जनजाति को सरकार ने 'विशेष पिछड़ी जनजाति' माना है।और उन्हें" राष्ट्रीय मानव " का भी दर्जा प्राप्त हैं।

अब महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए घंटों पैदल नहीं चलना पड़ता। यह समय अब वे बच्चों की पढ़ाई और दूसरे कामों में लगा रहे हैं। पहले झिरिया का गंदा पानी पीने से लोग अक्सर बीमार पड़ जाते थे। अब नल से साफ पानी मिलने से गाँव में बीमारी कम होगी। पानी जैसी जरूरी चीज के लिए अब किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
नल से पानी आने के बाद पूरे गाँव में जश्न का माहौल है। गाँव की बुजुर्ग महिला सुखिया बाई कहती हैं, "हमने तो आस ही छोड़ दी थी। सोचा था कि हमारे बच्चों को भी यही तकलीफ देखनी पड़ेगी। पर अब लगता है भगवान ने सुन ली।"

गाँव के सरपंच ने जिला प्रशासन और सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि अगर अफसर चाहें तो सबसे कठिन काम भी आसान हो जाता है।

चंद्रगढ़ की यह कहानी बाकी गाँवों के लिए भी एक मिसाल है। यह साबित करती है कि सही नीयत और मेहनत से विकास की रोशनी हर कोने तक पहुंच सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!