निगमायुक्त ने राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली करने के दिए निर्देश

निगमायुक्त ने राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत वसूली करने के दिए निर्देश
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/ कटनी - राजस्व वसूली आपकी जिम्मेदारी है, निगम की आय में वृद्धि होने से ही नगर विकास के कार्य एकरूपता से कराये जा सकते है। उक्त आशय के उद्गार निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को आयोजित नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा की जा रही वसूली कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये।

बैठक के दौरान उन्होंने कर वसूली का लक्ष्य बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए मासिक, साप्ताहिक एवं प्रतिदिन का टारगेट निर्धारित कर लक्ष्य अनुरूप ही वसूली कार्य करनें के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि बड़े एवं छोटे बकायादारों की सूची तैयार कराते हुए विस्तृत कार्ययोजना के तहत सभी के घर-घर पहुंचकर उनसे संपर्क किया जाए तथा बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा कराएं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa/collector-pratibha-pal-takes-action-suspends-secretaries-of-6-panchayats/

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने समीक्षा बैठक में राजस्व अमले को हिदायत देते हुए यह भी कहा कि वसूली अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दिसंबर तक निर्धारित टारगेट पूर्ण किए जावें। उन्होंने जिन करदाताओं के द्वारा बकाया करों की राशि बार-बार सूचित करने के बाद भी जमा नहीं की जा रही है उनके विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि वसूली कार्य के मद्देनजर कार्ययोजना बनाकर राजस्व अमले के साथ-साथ नगर निगम की अन्य शाखाओं के अधिकारियों की भी राजस्व वसूली में ड्यूटी लगाई जाएगी तथा टाईमलाईन निश्चित कर वार्डवार वसूली कार्य हेतु आवश्यक प्रचार-प्रसार कराना भी सुनिश्चित करें।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ig-tightens-noose-on-betting-hawala-nexus-in-katni/

वहीं निगमायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों के द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने में लापरवाही की जाएगी वे कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इसके पूर्व बैठक में निगमायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त कर निगम की वसूली बढाने हेतु आवश्यक सुझाव लिए तथा वसूली कार्य के दौरान आ रहीं समस्याएं भी सुनी जाकर उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने अधिकारियों से निगम की सालहाल की कुल डिमांड, वसूली की प्रक्रिया, बिल बनाने की प्रक्रिया, ई नगर पालिका पोर्टल की सुविधाएँ, वसूली कार्य में संलग्न कुल अधिकारी एवं कर्मचारियों की संख्या, कर निर्धारण का तरीका, टेक्स की गणना, नगर में स्थापित बड़ी इकाईयों की विस्तार से जानकारी ली तथा शासकीय संपत्तियों का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक के साथ-साथ सभी राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, जलप्रदाय के वसूली कर्ता आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!