निगमायुक्त ने एक दर्जन से अधिक स्थलों का किया निरीक्षणनिगम संपत्तियों के रिनोवेशन से बढ़ेगी आय, दीनदयाल रसोई व बरगवां स्कूल पर विशेष फोकस

निगमायुक्त ने  एक दर्जन से अधिक स्थलों का किया निरीक्षणनिगम संपत्तियों के रिनोवेशन से बढ़ेगी आय, दीनदयाल रसोई व बरगवां स्कूल पर विशेष फोकस
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी,-- 27 फरवरी नगर निगम स्वामित्व की पुरानी संपत्तियों एवं बाजारों का रिनोवेशन कर उन्हें आधुनिक स्वरूप देने तथा निगम की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने शुक्रवार प्रातः अधिकारियों एवं वास्तुकारों की टीम के साथ नगर के एक दर्जन से अधिक स्थलों का सामूहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वस्तुस्थिति का आकलन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण दल में प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, सुनील सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

बाजार क्षेत्रों की संपत्तियों के रेनोवेशन पर जोरनिगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दृष्टि से निगमायुक्त ने बस स्टैंड स्थित दुकानों, ऑडिटोरियम के पीछे हरिजन बस्ती क्षेत्र, गोल बाजार, बिलैया तलैया सब्जी मंडी एवं बरगवां एलआईसी कार्यालय के समीप स्थित सुधार न्यास मार्केट का निरीक्षण किया।संपत्तियों की वर्तमान स्थिति का परीक्षण करते हुए आवश्यक मरम्मत, संरचनात्मक सुधार एवं विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि इनका व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित कर राजस्व वृद्धि की दिशा में ठोस कार्यवाही की जा सके।

दीनदयाल रसोई घर की व्यवस्थाओं की समीक्षानिगमायुक्त ने बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई घर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रतिदिन लाभान्वित होने वाले नागरिकों की संख्या, निर्धारित शुल्क, बैठक व्यवस्था एवं संचालन प्रणाली की जानकारी ली।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता, पेयजल की शुद्धता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमित साफ-सफाई एवं गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बरगवां स्कूल के जर्जर भवन को हटाने के निर्देशमदन मोहन चौबे वार्ड स्थित बरगवां स्कूल का निरीक्षण कर शाला स्टाफ से चर्चा की गई। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जर्जर भवन को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।साथ ही पठन-पाठन की बेहतर सुविधा के लिए भवन की आवश्यक मरम्मत एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण करने के निर्देश सहायक यंत्री को प्रदान किए गए।स्वच्छता, आवागमन और पर्यटन विकास पर फोकसडन कॉलोनी के सामने स्थित बरगवां खदान क्षेत्र का निरीक्षण कर उसे सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत विकास कार्यों के माध्यम से संभावित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर चर्चा की गई।

माधवनगर गेट क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने, सड़क किनारे जमी धूल को नियंत्रित करने तथा मुख्य मार्गों पर नियमित अपशिष्ट सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।निगमायुक्त ने कहा कि नगर की आय वृद्धि, स्वच्छता सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को समन्वित रूप से आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!