Rajya Sabha Election: अपने ही नेताओं पर भड़के कांग्रेस विधायक, बोले - हमारे नेताओं ने बेइज्जती करवा दी

Rajya Sabha Election: अपने ही नेताओं पर भड़के कांग्रेस विधायक, बोले - हमारे नेताओं ने बेइज्जती करवा दी
Shiv Sharan

भोपाल। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति को उस समय बड़ा झटका लगा, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया.. मध्य प्रदेश से दिल्ली तक इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई. इस बीच  जब विधायकों को बेंगलुरु ले जाने की तैयारी अंतिम समय में रद्द करनी पड़ी। विमान में सवार हो चुके विधायकों को टेकऑफ से पहले ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने ने पार्टी नेतृत्व पर खुलकर नाराजगी जाहिर की।

बेंगलुरु शिफ्ट किए जा रहे थे कांग्रेस विधायक

राज्यसभा चुनाव में संभावित क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरु भेजने की तैयारी कर रही थी। इसके लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई थी। कई विधायक अपने परिवार के साथ यात्रा पर जाने वाले थे और सभी विमान में सवार भी हो चुके थे। इसी दौरान राजनीतिक घटनाक्रम में बदलाव आया और कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद पूरा कार्यक्रम रोक दिया गया।

रनवे से वापस लौट आया था विमान

विमान टेकऑफ की तैयारी में रनवे तक पहुंच चुका था। लेकिन परिस्थितियां बदलने के बाद उड़ान रद्द कर दी गई और विमान को वापस लाया गया। इस घटनाक्रम ने कांग्रेस विधायकों के बीच नाराजगी बढ़ा दी।

विधायक रामकिशोर दोगने ने जताई नाराजगी

बेंगलुरु दौरा रद्द होने के बाद हरदा विधायक रामकिशोर दोगने ने मीडिया से बातचीत में पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम में जल्दबाजी दिखाई गई और बेहतर रणनीति बनाई जाती तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। दोगने ने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं के फैसलों की वजह से विधायकों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। उनका आरोप था कि पूरे मामले में विधायकों की छवि और सम्मान को नुकसान पहुंचा है।

‘’बेइज्जती करने के सिवा कुछ और नहीं किया। कांग्रेस के नेताओं ने हम विधायकों की बेइज्जती की है। बीजेपी ने भी की है।’’

'3 दिन से जो हो रहा था, वह ठीक नहीं था'

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जो राजनीतिक गतिविधियां चल रही थीं, वे सही तरीके से प्रबंधित नहीं की गईं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रनवे तक पहुंचने के बाद विमान को वापस लौटाना असामान्य स्थिति है और इससे कई तरह की चर्चाओं को बल मिला है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/india/lic-pension-plan-invest-lumpsum-get-21000-monthly-pension-for-lifetime/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!