Congress Political Strategy in MP: कांग्रेस पार्टी का नया प्लान, अब इस रणनीति से बूथ स्तर तक जाएगी कांग्रेस

Congress Political Strategy in MP: कांग्रेस पार्टी का नया प्लान, अब इस रणनीति से बूथ स्तर तक जाएगी कांग्रेस
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से कमर कस ली है। इसके लिए बाकायदा एक नई रणनीति बनाई गई है। जिसके तहत आगामी दिनों में पार्टी आगे बढ़ेगी। इस रणनीति के बारे में प्रेरणा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से मिली है, जिसके तहत बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जोकि एक-एक व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। माना जा रहा है कि इसके जरिए वो कांग्रेस की खूबियों और बीजेपी सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे।

दिग्विजय सिंह ने बताया फॉर्मूला 'भारत जोड़ो यात्रा'
एमपी में कांग्रेस को मजबूत करने प्लान तैयार किया जा चुका है। दिग्विजय सिंह ने बैठक में रणनीति को उजागर किया। प्रदेश में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पदयात्रा करेगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आला नेता भी उनके साथ होंगे। बूथ स्तर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने बात रखने के साथ कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों का भी बखान करेंगे और सरकार की गलत नीतियों के बारे में जनता को बताने का प्रयास करेंगे।

बीजेपी की 'पन्ना प्रमुख' रणनीति का तोड़
बीजेपी ने प्रत्येक चुनाव में अपने पन्ना प्रमुखों को जनता तक पहुंचने का निर्देश दिया था। इसके जरिए सरकार की योजनाओं और कामों को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाया गया। खासकर लाड़ली बहना योजना का प्रचार इन्हीं पन्ना प्रमुखों ने किया था। जिसका असर साफ देखा गया कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों पर फतह हासिल की, जबकि जानकार कांग्रेस के पक्ष में माहौल बता रहे थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dsps-brother-in-law-dies-police-accused-of-assault/

दिग्विजय सिंह की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की रणनीति की कमान दिग्विजय सिंह ने संभाल ली है। सूबे के चप्पे-चप्पे से वाकिफ दिग्विजय सिंह बूथ स्तर तक स्टेटजी को लेकर जाएंगे, जिसकी झलक उन्होंने कार्यकर्ताओं की मीटिंग में दिखाई और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पदयात्रा निकालने का प्रस्ताव पेश किया। इस प्रपोजल के बाद मीटिंग में फैसला लिया गया कि इसे लेकर दिग्विजय प्लानिंग करेंगे। बता दें यह प्रस्ताव जिला प्रभारियों की बैठक में दिया हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधार थे दिग्विजय सिंह
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का खाका भी दिग्विजय सिंह ने तैयार किया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’निकाली थी। यात्रा के दौरान एक दर्जन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक बैठकें और प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया था। इसी को अब मध्यप्रदेश में आजमाने की प्रस्ताव पेश किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!