कोर्ट के आदेश के बाद भी विधवा को नहीं मिला स्त्रीधन,कटनी एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कोर्ट के आदेश के बाद भी विधवा को नहीं मिला स्त्रीधन,कटनी एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर कटनी-- जिले के स्लीमनाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुदरी निवासी एक विधवा महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद उसके ससुराल पक्ष ने उसका स्त्रीधन एवं गृहस्थी का सामान वापस नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह आदेश के पालन की मांग लेकर ससुराल पहुंची तो उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया तथा घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।शिकायत के अनुसार प्रीति सोनी का विवाह 15 मई 2019 को ग्राम गुदरी निवासी प्रभात सोनी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह में मायके पक्ष द्वारा नगद राशि एवं घरेलू उपयोग का सामान दिया गया था। महिला का आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था।महिला ने अपने आवेदन में बताया कि 26 नवंबर 2021 को उसके पति प्रभात सोनी की मृत्यु हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बाद में जब वह अपने ससुराल लौटी तो उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।पीड़िता ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत न्यायिक दण्डाधिकारी ग्राम न्यायालय, नागौद के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रकरण क्रमांक 144/2023 में न्यायालय ने 22 जून 2026 को आदेश पारित करते हुए ससुराल पक्ष को महिला के साथ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा नहीं करने, भरण-पोषण के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये देने तथा क्षतिपूर्ति के रूप में पांच हजार रुपये अदा करने के निर्देश दिए।महिला का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद ससुराल पक्ष ने न तो उसका स्त्रीधन लौटाया और न ही गृहस्थी का सामान वापस किया। उल्टे उसके साथ विवाद कर घर से बाहर निकाल दिया गया।इसी संबंध में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक, कटनी को मंगलवार को लिखित आवेदन देकर न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए उसका स्त्रीधन एवं गृहस्थी का सामान दिलाने तथा उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!