ग्राम खम्हरिया नं.1 में गोवर्धन पूजा पर ग्‍वालों ने किया नृत्‍य

ग्राम खम्हरिया नं.1 में गोवर्धन पूजा पर ग्‍वालों ने किया नृत्‍य
Khabar Digital Desk

*ग्राम खम्हरिया नं.1 में गोवर्धन पूजा पर ग्‍वालों ने किया नृत्‍य*

कटनी - विकासखंड रीठी की ग्राम पंचायत खम्हरिया नं.1 में दीपावली का महापर्व इस वर्ष भी प्राचीन सनातन परंपरा और आपसी भाईचारे की अद्भुत मिसाल के साथ मनाया गया। ग्राम के यदुवंशियों द्वारा कार्तिक अमावस्या से शुरू की गई परंपरा में, प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजन और दीवारी नृत्य ने पूरे गांव को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया।

दीपावली की अमावस्या को यदुवंशियों ने 'छाहुर बांधकर' ग्राम के देवी-देवताओं को जागृत करने की प्रथा का निर्वहन किया। इसके बाद, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन ग्राम के सभी खेरापति देवता 'गोरैया बाबा' में गौमाता का पूजन और पारंपरिक गोवर्धन पूजा की गई।

इस पर्व का मुख्य आकर्षण ग्राम की सदियों पुरानी दीवारी नृत्य की परंपरा रही। ग्राम के युवाओं और बुजुर्गों ने डोर (पारंपरिक वाद्य) और मृदंग की शानदार धुन पर थिरकते हुए मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। नाचते-गाते हुए ग्रामीणों ने शोभायात्रा के रूप में गांव की गलियों में भ्रमण किया और एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली की बधाई दी। शोभायात्रा के समापन पर, सभी ग्रामवासी पूज्य बाबा हरिदास के बंगले में एकत्र हुए और सामूहिक रूप से दीवारी नृत्य कर हर्षोल्लास व्यक्त किया।

खम्हरिया नं.1 की यह प्राचीन परंपरा हिंदुत्व के इस सबसे बड़े पर्व पर सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश करती है। इस दौरान सभी समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और नृत्य में शामिल होकर आनंद लिया।

इस अवसर पर रामभगत यादव, अर्जुन यादव, अमृत लाल यादव, मारू लाल यादव, गजराज यादव, प्रहलाद यादव, किशोरी लाल यादव, सुक्खी लाल यादव, जगदम्बा विश्वकर्मा, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, गनीलाल यादव, दिन्नु यादव, रामविशाल यादव, भगवत यादव, रघुनंदन यादव, रामदास यादव, निर्भय यादव, त्रिलोक यादव, ज्ञानचंद यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव, ऊदल यादव, शरद यादव, दिनेश यादव सहित समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!