करोड़ों की योजनाएं, फिर भी शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

करोड़ों की योजनाएं, फिर भी शहर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी, 5-- अप्रैल — शहर में 72 लाख रुपये के विकास कार्यों के भूमिपूजन को लेकर जहां जनप्रतिनिधियों ने उपलब्धि बताई, वहीं स्थानीय स्तर पर इसे लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। नगर के तीन वार्डों में सीसी रोड, नाली और खेल मैदान की बाउंड्रीवाल निर्माण जैसे कार्यों का भूमिपूजन भव्य कार्यक्रमों के बीच किया गया, लेकिन नागरिकों का कहना है कि शहर की मूलभूत समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिन वार्डों में भूमिपूजन हुआ है, वहां पहले से ही अधूरे पड़े निर्माण कार्य लंबे समय से पूरा नहीं हो पाए हैं। कई स्थानों पर नालियां जाम हैं और सड़कों की हालत खराब बनी हुई है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि हर बार भूमिपूजन और घोषणाएं तो हो जाती हैं, लेकिन कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता पर ध्यान नहीं दिया जाता। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि चुनावी माहौल को देखते हुए विकास कार्यों का दिखावा ज्यादा और वास्तविक काम कम नजर आ रहा है।वहीं, खेल मैदान की बाउंड्रीवाल जैसे कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय युवाओं का कहना है कि मैदानों की वास्तविक जरूरत रखरखाव और खेल सुविधाओं की है, न कि सिर्फ बाउंड्रीवाल निर्माण की।हालांकि कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को शहर के लिए बड़ी सौगात बताया और आगे भी कार्य जारी रहने की बात कही, लेकिन नागरिकों की नाराजगी यह संकेत दे रही है कि केवल भूमिपूजन से ज्यादा जरूरी है जमीनी स्तर पर काम की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना।अब देखना होगा कि घोषित ये विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे होते हैं या फिर अन्य योजनाओं की तरह फाइलों तक ही सीमित रह जाते हैं

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!