CSP नेहा पच्चीसिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 29 अगस्त को फिर होगी अग्रिम जमानत पर सुनवाई

Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी- जमीन सौदेबाजी और पद के कथित दुरुपयोग के मामले में घिरीं निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई।

कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद मामले को आगे की बहस के लिए 29 अगस्त 2026 तक टाल दिया गया।

ऐसे में फिलहाल आरोपियों को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है और अगली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत याचिका BA/821/2026 तथा सह-आरोपी क्षितिज राज बारापात्रे की याचिका BA/822/2026 प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर 17 में विचाराधीन है।

मंगलवार को दोनों याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने अगली तारीख तय कर दी।एफआईआर के बाद जांच एजेंसी सक्रियकुठला थाने में दर्ज एफआईआर के बाद मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

प्रकरण की जांच के लिए आईजी स्तर पर गठित 8 सदस्यीय एसआईटी भी साक्ष्य जुटाने में लगी है।

एसआईटी का नेतृत्व जबलपुर एएसपी अंजना तिवारी कर रही हैं।

जांच टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

29 अगस्त को तय होगी अगली दिशामंगलवार की सुनवाई के बाद अब 29 अगस्त को अग्रिम जमानत याचिकाओं पर आगे की बहस होगी।

अदालत से राहत नहीं मिलने की स्थिति में आरोपियों की कानूनी मुश्किलें बनी हुई हैं। हालांकि, अग्रिम जमानत पर अंतिम निर्णय अदालत की आगामी सुनवाई और दोनों पक्षों की दलीलों के बाद ही स्पष्ट होगा।

अब सवाल यही—29 अगस्त को कोर्ट से मिलेगी राहत या जांच का शिकंजा होगा और मजबूत?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!