वैदिक मन्त्रोंच्चरण के साथ दद्दा धाम मे पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा चरण संपन्न

वैदिक मन्त्रोंच्चरण के साथ  दद्दा धाम मे पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा चरण संपन्न
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ - दद्दा धाम परिसर में प्राचीन नागर शिला मंदिर शैली पर निर्मित परम पूज्य गुरुदेव पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के नवनिर्मित मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा चरण सोमवार को पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।देशभर से आए 31 आचार्यों ने पंडित पूरनलाल शास्त्री एवं पंडित कालिका प्रसाद पांडे के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के साथ सप्तपवित्र नदियों से लाए जल से जलाभिषेक कराया। इसके बाद चंदन लेपन, वस्त्र धारण और पगड़ी-अंगौछा पहनाकर देव विग्रह की प्रतिष्ठा सम्पन्न की गई। इस अवसर पर गुरुशिष्य संजय पाठक, आशुतोष राणा, डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. सुनील त्रिपाठी, पंडित नीरज त्रिपाठी और यश पाठक ने मिलकर राजभोग अर्पित किया।मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों की ध्वनि, शंखनाद और आचार्यों के स्वर से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। इसी क्रम में मंदिर के शिखर पर 15 फीट ऊँची धर्म ध्वजा फहराई गई। ध्वज दंड पूजन का यजमान संजय पाठक को बनाया गया।सुबह से ही श्रद्धालुजन पंडाल में उमड़ पड़े। हजारों श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण किया और आचार्यों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक कराया गया।दद्दा धाम में चल रहे इस महोत्सव के तहत आज से अमृतमयी कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज और इंद्रेश जी महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा प्रारंभ से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। रास्ते भर कथा वाचक का स्वागत फूलों की वर्षा और आरती उतारकर किया गया।इस अवसर पर अनिरुद्धाचार्य महाराज ने दद्दाजी की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें महान संत बताते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर भजन-संध्या का आयोजन चलता रहा, जिसमें भक्ति रस की धारा बहती रही।दद्दा धाम में जारी यह धार्मिक महोत्सव प्रतिदिन आस्था और श्रद्धा का नया अध्याय रच रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!