दामोदर यादव ने निरस्त किया 'डेरा डालो, ताला डालो' आंदोलन, धीरेंद्र शास्त्री को किया माफ

आसपा नेता दामोदर यादव ने 30 नवंबर को प्रस्तावित 'डेरा डालो, ताला डालो' आंदोलन वापस लेने का ऐलान किया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की दो बार सार्वजनिक माफी को स्वीकार करते हुए उन्हें फिलहाल माफ कर दिया, लेकिन दोबारा गलती होने पर कड़ी चेतावनी दी है।

दामोदर यादव ने निरस्त किया 'डेरा डालो, ताला डालो' आंदोलन, धीरेंद्र शास्त्री को किया माफ
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ आसपा नेता दामोदर यादव ने 30 नवंबर को प्रस्तावित 'डेरा डालो, ताला डालो' आंदोलन को निरस्त करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ओर से दो बार सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने के बाद फिलहाल उन्हें माफ किया जा रहा है। हालांकि, यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती हुई तो माफी नहीं मिलेगी।

'किसी के प्रति नहीं द्वेष'

दामोदर यादव ने अपने बयान में कहा कि उनका उद्देश्य किसी के प्रति द्वेष रखना नहीं, बल्कि समाज में सम्मान, समानता और मानवता का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री द्वारा सार्वजनिक रूप से दो बार माफी मांगने के बाद उन्होंने प्रस्तावित आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया है।

खुद को बताया संविधानवादी और अंबेडकरवादी

यादव ने अपनी विचारधारा का उल्लेख करते हुए खुद को संविधानवादी, अंबेडकरवादी और कृष्णवंशी बताया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना बनी रहनी चाहिए। उनका संदेश मानवता और सामाजिक सद्भाव पर आधारित है।

दोबारा गलती होने पर नहीं मिलेगी माफी

आंदोलन वापस लेने के साथ ही दामोदर यादव ने यह भी साफ किया कि उनकी ओर से दी गई माफी को अंतिम मौका माना जाए। यदि भविष्य में फिर से विवादित बयान या ऐसी कोई गलती दोहराई जाती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि 30 नवंबर को 'डेरा डालो, ताला डालो' आंदोलन प्रस्तावित था, जिसे अब निरस्त करने की घोषणा की गई है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!