दमोह कलेक्ट्रेट में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों से की मारपीट, पथराव के बाद मामला दर्ज

दमोह कलेक्ट्रेट में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों से की मारपीट, पथराव के बाद मामला दर्ज
Khabar Digital Desk

​दमोह/ वैभव नायक/ खबर डिजिटल/ कलेक्ट्रेट कार्यालय बुधवार को उस समय रणक्षेत्र बन गया जब एक युवक की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। प्रदर्शन के दौरान अराजकता इस कदर बढ़ी कि प्रदर्शनकारियों ने कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन पर पत्थरबाजी और मारपीट भी शुरू कर दी।

​आत्महत्या से उपजा आक्रोश

​विवाद की जड़ जून 2025 का वह वायरल वीडियो है, जिसमें रनेह थाना क्षेत्र की एक नर्स युवक महेंद्र सिंह लोधी को चप्पलों से पीट रही थी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया था, लेकिन महेंद्र का आरोप था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी मानसिक तनाव के चलते दो दिन पूर्व महेंद्र ने पन्ना जिले के सिमरिया में आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिजनों और समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा।

​बैरिकेड्स तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसी भीड़

​मृतक की अस्थियां लेकर निकले प्रदर्शनकारी बुधवार को दमोह पहुंचे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित भीड़ धक्का-मुक्की करते हुए अंदर घुस गई। प्रशासन से हुई वार्ता विफल होने के बाद प्रदर्शनकारी परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

​मीडिया पर हमला और पुलिस की कार्रवाई

​धरने के दौरान कुछ उपद्रवियों ने वहां मौजूद पत्रकारों को निशाना बनाया। विरोध करने पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया और पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थिति बिगड़ती देख बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस घटना से आक्रोशित पत्रकार भी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। देर शाम कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=7E6McLnLLWk
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!