स्कूल छात्राओं की बोतल में मिलाया जहरीला पदार्थ!.. कौन है आरोपी?

स्कूल छात्राओं की बोतल में मिलाया जहरीला पदार्थ!.. कौन है आरोपी?
Khabar Digital Desk

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत टोरी माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के दौरान दो छात्राओं की पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने का मामला सामने आया है। जहरीला पानी पीने के बाद 11 वर्षीय दो बालिकाओं अनीता पिता हरिदास अहिरवार निवासी दभा और दुर्गा पिता निरपत लोधी निवासी अथाई को उल्टियां होनी शुरू हो गई। उसके बाद दोनों को गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है। घटना पर परिजनों द्वारा पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की बात कही गई है, वहीं अनीता के परिजनों ने अनीता के साथ एक वर्ष पूर्व भी इसी प्रकार की घटना होने और इसकी शिकायत पुलिस में कराए जाने की बात कही है।

कलेक्टर ने तत्काल दिए कार्रवाई के आदेश
घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तत्काल ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के आदेश देते हुए 48 घंटे में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है और साथ ही पुलिस में मामले की एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

आरोपी की पुष्टि में जुटा विभाग
मामला सामने आने के और कलेक्टर के निर्देशों के आधार पर शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम अपनी जांच में जुटी गई है, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई भी निष्कर्ष सामने आता हुआ नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को तेजगढ़ थाने की इमलिया चौकी पुलिस के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे जहां उनके द्वारा पीड़ित छात्राओं अनीता अहिरवार और दुर्गा लोधी के साथ उनके परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा इलाज कर रहे डॉक्टर्स से भी बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी जुटाते हुए स्कूल का भी निरीक्षण किया गया है। प्रारंभिक स्तर पर पुलिस और विभाग कोई भी निष्कर्ष नहीं निकाल पा रहा है और बच्चे किस जहरीले पदार्थ के सेवन से बीमार हुए यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। शिक्षिका यशवंती लोधी शिक्षिका और बालिका अनिता लोधी परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच को दिशा दी जा रही है, लेकिन संबंधित स्कूल में सीसीटीवी ना होने से फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है की बालिकाओं की पानी की बोतल में किसके द्वारा जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। लेकिन परिजन बोतल में किसी पीले रंग की टेबलेट होने की बात कह रहे है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-70-year-old-man-declared-dead-comes-back-to-life/

शिक्षकों के बीच तनातनी!
घटना के दूसरे दिन इलाज के उपरांत बालिकाओं की हालात सामान्य है, और वह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत है। घटना के बाद यह भी सामने आ रहा है की स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के बीच आपसी समन्वय का अभाव था और उनके बीच विवाद की स्थिति भी रही है। जिसके कारण ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं किसी विवाद के चलते तो बालिकाओं को निशाना नहीं बनाया गया। मामले में एक बालिका के परिजन स्कूल के एक शिक्षक पर शक भी जता रहे है। मामले में शुक्रवार तक कोई भी एफआईआर पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की गई है और पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग और डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इनका कहना है
मामले में जांच और एफआईआर कराए जाने के निर्देश दे दिए गए है। जांच तथ्यों के बाद आगामी कार्यवाही होगी।
सुधीर कोचर, कलेक्टर दमोह

मामले में जांच करते हुए बालिकाओं और पीड़िताओं के बयान दर्ज किए है। घटना के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुकेश द्विवेदी डीपीसी दमोह

बालिकाओं के बयान दर्ज कर लिए गए है और डॉक्टर्स रिपोर्ट और विभागीय अधिकारियों के कथनों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
अक्छेंद्र नाथ, इमलिया चौकी प्रभारी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!