Datia By Election: वोट खरीदने और बूथ कैप्चरिंग का आरोप, जीतू पटवारी ने BJP पर बोला बड़ा हमला

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का अंतिम चरण बेहद गर्म रहा. भाजपा और कांग्रेस ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान और हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर वोट खरीदने, मतदाताओं को धमकाने और बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगाए. एक बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज हुई.

Datia By Election: वोट खरीदने और बूथ कैप्चरिंग का आरोप, जीतू पटवारी ने BJP पर बोला बड़ा हमला
डॉ आशा शर्मा

दतिया विधानसभा उपचुनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. प्रचार का अंतिम चरण चल रहा है और कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच माना जा रहा है. मतदान से पहले दोनों दलों के नेताओं ने क्षेत्र में लगातार सभाएं, रोड शो और समाज विशेष की बैठकों के जरिए माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश तेज कर दी है.

वोट खरीदने के आरोप पर चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला

प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक आरोपों का दौर और भी तेज हो गया. एक वोट के बदले पांच हजार रुपये देने संबंधी कथित बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. इस मुद्दे ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया है. कांग्रेस और भाजपा दोनों एक-दूसरे पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगा रहे हैं.

भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

मतदान से पहले भाजपा ने दतिया में बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने अपने संबोधन में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को भविष्य में टेलीकॉम हब के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने की बात कही. इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी दतिया में चुनावी सभाएं कर चुके हैं.

चंद्रशेखर आजाद ने निकाला रोड शो

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी दतिया में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो किया. उनका काफिला राजगढ़ चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए किला चौक पहुंचा, जहां एक जनसभा आयोजित की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे.

रावत समाज से भाजपा ने मांगा समर्थन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने दतिया के मोटेल रिसोर्ट में रावत समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सभी समाजों को साथ लेकर विकास और विश्वास की राजनीति करती है. उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इनका लाभ बिना भेदभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. उन्होंने दतिया उपचुनाव को विकास और सुशासन की निरंतरता से जोड़ते हुए रावत समाज से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन की अपील की.

जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया में अपने प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में प्रचार करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनबल का उपयोग कर रही है. पटवारी ने यह भी कहा कि मतदान केंद्रों पर दबाव बनाने और बूथ कब्जाने की कोशिश की जा सकती है तथा मतदाताओं को धमकाने जैसी गतिविधियों की शिकायतें भी मिल रही हैं.

दतिया उपचुनाव में अब सभी की नजरें मतदान पर टिकी हैं. प्रचार थमने के बाद यह स्पष्ट होगा कि जनता किस दल के दावों और आरोपों पर अधिक भरोसा करती है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!