Datia By-Election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तय! नायक होंगे उम्मीदवार?

Datia By-Election: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तय! नायक होंगे उम्मीदवार?
Vijay Pal

Datia By-Election: मध्य प्रदेश की सियासत की सबसे हॉट सीट दतिया विधानसभा एक बार फिर चुनावी जंग के लिए तैयार है। दतिया में उपचुनाव का बिगुल फूंकते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह चुनाव सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों की साख का सवाल बन चुका है। जहां भाजपा अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है, वहीं अंदरूनी कलह से जूझ रही कांग्रेस के लिए यह कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का मौका है।

भारतीय जनता पार्टी के खेमे से यह लगभग साफ है कि पूर्व गृहमंत्री और कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर मैदान में उतरेंगे। साल 2008 से इस सीट पर भाजपा का चेहरा रहे नरोत्तम मिश्रा ने यहां लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भारती के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस बार नरोत्तम मिश्रा का मुकाबला उनके पुराने प्रतिद्वंदी राजेंद्र भारती से नहीं होने वाला है। कांग्रेस इस बार नए चेहरों और नए समीकरणों पर दांव खेलने के मूड में है।

कांग्रेस से 3 बड़े दावेदार

कांग्रेस के अंदर टिकट को लेकर मथानी चल रही है, जिसमें तीन नाम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

घनश्याम सिंह (पूर्व विधायक): दतिया से दो बार के विधायक रहे घनश्याम सिंह का रिकॉर्ड मजबूत है। साल 2003 की भाजपा लहर में, जब कांग्रेस महज 37 सीटों पर सिमट गई थी, तब भी घनश्याम सिंह ने दतिया से जीत दर्ज की थी। दिलचस्प बात यह है कि तब उन्होंने भाजपा के अवधेश नायक को हराया था।

अवधेश नायक: नियति का खेल देखिए, 2003 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अवधेश नायक अब कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं और इस उपचुनाव में टिकट के मजबूत दावेदार हैं। नायक का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।

अनुज भारती: कांग्रेस के पास एक विकल्प राजेंद्र भारती के बेटे अनुज भारती को उतारने का भी है। अनुज के जरिए पार्टी क्षेत्र में अपने पिता के प्रति सहानुभूति कार्ड को भुनाने की कोशिश कर सकती है।

दामोदर यादव बिगाड़ सकते हैं गणित

चर्चा है कि दामोदर यादव आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वे पिछले कई महीनों से जमीन पर एक्टिव हैं और लगातार तैयारियां कर रहे हैं। यदि वे मैदान में उतरते हैं, तो दोनों दल भाजपा-कांग्रेस के वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा सकते हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!