Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में क्यों हारी बीजेपी? जानिए हार की 3 बड़ी वजह

Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव में क्यों हारी बीजेपी? जानिए हार की 3 बड़ी वजह
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराया। इस हार के बाद बीजेपी के भीतर समीक्षा शुरू हो गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी की रणनीति कई स्तरों पर कमजोर साबित हुई।

आइए जानते हैं बीजेपी की हार की तीन बड़ी वजह।

1. टिकट बदलने का फैसला पड़ा भारी

दतिया सीट पर उपचुनाव से पहले पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। उनके समर्थक भी इसी उम्मीद में तैयारी कर रहे थे। लेकिन अंतिम समय में बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया।

टिकट बदलने के फैसले से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। विरोध में ग्वालियर-झांसी हाईवे पर प्रदर्शन भी हुआ। हालांकि बाद में आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नाराजगी मतदान तक बनी रही और इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा।

2. नरोत्तम समर्थकों की निष्क्रियता

दतिया में लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क रहा है। टिकट नहीं मिलने के बाद उनके कई समर्थक चुनाव प्रचार में पूरी सक्रियता से नजर नहीं आए।

जानकारों का मानना है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की कमी और स्थानीय नेटवर्क के कमजोर पड़ने का सीधा असर मतदान पर पड़ा। इसकी भरपाई के लिए बाहर से कार्यकर्ता बुलाए गए, लेकिन स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी नहीं होने से अपेक्षित फायदा नहीं मिल सका।

3. जातीय समीकरण की रणनीति नहीं आई काम

बीजेपी ने चुनाव में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की। यादव और कुशवाह समाज को साधने के लिए बड़े स्तर पर प्रचार अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी चुनाव प्रचार किया और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

इसके बावजूद पार्टी को इन वर्गों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टिकट बदलाव और संगठन के अंदर असंतोष के कारण जातीय रणनीति भी असरदार साबित नहीं हुई।

हार के बाद शुरू हुई समीक्षा

चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी ने हार के कारणों की समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस ने इसे जनता का विश्वास और अपनी संगठनात्मक मजबूती का परिणाम बताया है। दतिया उपचुनाव का नतीजा आने वाले चुनावों के लिए दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-student-union-election-2026-high-court-order-september/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!