Datia By Election: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
Shiv Sharan

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नाम पर लगभग सहमति बना ली है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भोपाल और दिल्ली स्तर पर उनके नाम को मंजूरी मिल चुकी है। कांग्रेस जल्द ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। उपचुनाव में उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से होने की संभावना है।

दतिया की राजनीति में मजबूत पहचान

घनश्याम सिंह दतिया राजघराने से जुड़े हैं और जिले की राजनीति में उनकी अलग पहचान मानी जाती है। उनके पिता महाराज कृष्ण सिंह जू देव वर्ष 1984 में भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद रहे थे। 72 वर्षीय घनश्याम सिंह ने एमए तक की पढ़ाई की है और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं।

तीन बार विधायक रह चुके हैं घनश्याम सिंह

घनश्याम सिंह दतिया से दो बार और सेवढ़ा से एक बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 1993 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा के शंभू गोस्वामी को हराया था। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया और दूसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारा, लेकिन पार्टी चुनाव हार गई।

2003 में वापसी, 2008 में मिली हार

साल 2003 में कांग्रेस ने एक बार फिर घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया। उन्होंने चुनाव जीतकर दोबारा विधानसभा पहुंचने में सफलता हासिल की। हालांकि 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा से हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस एक बार फिर दतिया उपचुनाव में उन पर दांव लगाने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/datia-bypoll-2026-why-bjp-chose-ashutosh-tiwari-over-dr-narottam-mishra/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!