दतिया उपचुनाव: मतगणना से पहले कांग्रेस में खुलकर सामने आई कलह

दतिया उपचुनाव: मतगणना से पहले कांग्रेस में खुलकर सामने आई कलह
Shiv Sharan

डेस्क। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में मतदान खत्म होते ही कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर चुनाव के दौरान सहयोग नहीं करने और भाजपा नेताओं से नजदीकियां रखने का आरोप लगाया है। वहीं, राजेंद्र भारती ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए पलटवार किया है।

घनश्याम सिंह बोले- प्रचार से दूरी बनाकर चुनाव कमजोर किया

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह का आरोप है कि राजेंद्र भारती ने विधायक रहने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से दूरी बना ली थी और भाजपा नेताओं से करीबी बढ़ा ली थी।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता लगातार दतिया में प्रचार कर रहे थे, लेकिन राजेंद्र भारती स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर चुनाव प्रचार से दूर रहे। उनका आरोप है कि इससे पार्टी को नुकसान पहुंचा।

आलाकमान से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

घनश्याम सिंह ने कहा कि राजेंद्र भारती के पूरे व्यवहार और चुनाव के दौरान उनकी भूमिका की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में क्या फैसला लेना है, यह कांग्रेस आलाकमान तय करेगा।

राजेंद्र भारती का पलटवार, बोले- हार के डर से लगा रहे आरोप

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने घनश्याम सिंह के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि घनश्याम सिंह अपनी संभावित हार से घबराकर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले एक मामले में उन्होंने भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन उस समय घनश्याम सिंह ने गवाही देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में उन पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है।

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा- कांग्रेस का आंतरिक मामला

कांग्रेस नेताओं के बीच चल रहे विवाद पर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और उनकी पार्टी के नेतृत्व को इस पर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे दल के आंतरिक विवाद पर टिप्पणी करना उचित नहीं समझते।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-mahakal-police-digital-verification-drive-shravan-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!