दतिया बलराम कृषि महोत्सव: सीएम मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य, किसान सर्वोपरि

दतिया बलराम कृषि महोत्सव: सीएम मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य, किसान सर्वोपरि
Khabar Digital Desk

दतिया बलराम कृषि महोत्सव: दतिया में जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सीएम ने कहा - अन्नदाता किसानों की भलाई के लिए इनके खेत-खलिहानों और घर आंगन में समृद्धि लाने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

किसानों का कल्याण कर सुविधा सम्पन्न बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए मिशन मोड में काम कर रहे है। बलराम कृषि महोत्सव इसी दिशा में किया जा रहा सरकार का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी किसानों के घर-भण्डार अन्न से भरे रहें, बाबा महाकाल सभी का कल्याण करें एवं सभी के घरों में समृद्धि की सौगात दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया जिला 2 वस्तुओं के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। पहला पीतांबरा माई का प्रसाद, जो पूरे देश भर में प्रसिद्ध हैं और दूसरा दतिया का गुड़, जो एक जिला-एक उत्पाद के तहत शामिल है।

मध्यप्रदेश के किसान की भी पहचान दूर-दूर तक हो, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस वर्ष 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गेंहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ दतिया जिले का किसान भी आने वाले समय में खेती-किसानी के माध्यम से खूब आगे बढ़ेगा। आज धान की पैदावार में 32 क्विंटल से बढ़कर 36 क्विंटल प्रति हैक्टेयर बढोत्तरी हुई है। मूंगफली और गेहूं का रकबा भी बढ़ा है। आने वाले समय में गेहूं और चने की फसल के लिए अब रात के साथ साथ दिन में भी किसानों को बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।

अब किसान खाद-बीज की जरूरत के लिए लेने वाले ऋण को जून-जुलाई में जीरो पर्सेंट ब्याज पर जमा कर सकते हैं। पहले यह 31 मार्च तक जमा कराना होता था, किसानों के हित में हमने 31 मार्च तक ऋण राशि को जमा कराने के बंधन समाप्त कर दिया है।

जमीन न बेचे किसान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का समय बदल रहा है। किसान उन्नति कर रहा है। उन्होंने सभी किसानों से कहा कि वे उन्न्त कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं एवं जितना अधिक हो सके स्वावलंबी बनें। बच्चों के शादी, ब्याह पर कम से कर्म खर्च करें। साथ ही अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाए लिखाएं और आगे बढ़ाएं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिले का कोई भी किसान अपनी खेती की जमीन न बेचे।

आने वाले समय में खेती-किसानी का वक्त बदलने वाला है। अब यह एक लाभ का व्यवसाय बनता रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु कृषि के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं उद्यानिकी को बढ़ावा दे रही है। आने वाले समय में दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश ऊंचाईयों को छूएगा। डॉ. भीमराव अम्बडेकर कामधेनु योजना अन्तर्गत गौपालन को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अन्तर्गत पांच हजार निराश्रित गौवंश रखा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दतिया जिले ग्राम बड़ेरा निवासी एमएससी (एग्रीकल्चर) की पढ़ाई कर रहे युवा किसान हरिमोहन राजपूत से वीसी से संवाद कर उसकी खेती-किसानी की जानकारी ली। हरिमोहन ने बताया कि उसने गन्ने की फसल ली है, पैदावार अच्छी हुई है। उन्होंने अन्य किसानों से भी संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

उन्नत तकनीक एवं आधुनिक कृषि यंत्र का प्रर्दशन

बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि यंत्रों तथा खेती की नवीन पद्धतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 16 स्टॉल लगाए गए, जहां विशेषज्ञों के जरिए किसानों को कृषि क्षेत्र में उपयोगी नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

प्रदर्शनी में रीपर कम बाइंडर, डीएसआर मशीन, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर, लेजर लैंड लेवलर, सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, रोटोकल्टीवेटर, रोटावेटर, पावर स्प्रेयर एवं प्लाऊ सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को इन यंत्रों की उपयोगिता, संचालन एवं कृषि कार्यों में इनके प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा परियोजना द्वारा भी स्टॉल लगाए गए।

इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा संबंधित विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों एवं तकनीक का अवलोकन कर जानकारी भी प्राप्त की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!