कटनी से चंदिया–चिरमिरी एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, रेल उपयोगकर्ता समिति सदस्य ने लिखा रेल मंत्री को पत्र

कटनी से चंदिया–चिरमिरी एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज, रेल उपयोगकर्ता समिति सदस्य ने लिखा रेल मंत्री को पत्र
Khabar Digital Desk

कटनी खबर digital--/क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति पश्चिम मध्य रेलवे के सदस्य केशव कमल मोहनानी ने गाड़ी संख्या 58221/22 चंदिया–चिरमिरी एक्सप्रेस को कटनी मुड़वारा अथवा कटनी साउथ से प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर रेल प्रशासन को पत्र लिखा है।मोहनानी ने अपने पत्र में कहा है कि कटनी एक प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक नगर है, जहाँ से पाँच दिशाओं में रेल आवागमन होता है। कोयला, सीमेंट, कपड़ा और मार्बल जैसे व्यापार बड़े पैमाने पर कटनी से जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन हजारों यात्री कटनी को केंद्र बनाकर यात्रा करते हैं।वर्तमान में चंदिया–चिरमिरी एक्सप्रेस चिरमिरी से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर लगभग 1:45 बजे चंदिया पहुँचती है और इंजन परिवर्तन के बाद वापस लौट जाती है। चंदिया एक छोटा स्टेशन है, जबकि कटनी मात्र 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इस कारण कटनी क्षेत्र के यात्रियों को चंदिया तक बस या निजी वाहनों से जाना पड़ता है, जिससे ट्रेन चंदिया से लगभग खाली ही संचालित होती है और रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है।केशव कमल मोहनानी ने बताया कि यह मांग वे पिछले सात वर्षों से लगातार उठा रहे हैं। पहले मालगाड़ियों और कोयला परिवहन के दबाव के कारण इसे संभव नहीं बताया गया था। लेकिन अब ग्रेड सेपरेटेड लाइन के चालू होने और भविष्य में शहडोल दिशा में भी नई लाइन खुलने से रेल ट्रैक पर दबाव कम हो गया है।उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन को कटनी मुड़वारा या कटनी साउथ तक बढ़ाया जाता है तो इससेहजारों यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी,रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगीऔर कटनी की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी।इस मांग को लेकर पत्र की प्रतिलिपि माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कटनी-खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह को भी भेजी गई है, ताकि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई हो सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!