डीआईजी अतुल सिंह का कोतवाली थाने में औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा पर दिया जोर

डीआईजी अतुल सिंह का कोतवाली थाने में औचक निरीक्षण, बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा पर दिया जोर
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- जबलपुर रेंज के डीआईजी अतुल सिंह ने सोमवार को कोतवाली थाना कटनी का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान डीआईजी श्री सिंह ने थाना अभिलेखों, लंबित प्रकरणों, मालखाना व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था की सराहना करते हुए अधिकारियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीआईजी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत और प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, चिन्हित अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने थाना क्षेत्र की चुनौतियों एवं उनके समाधान के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों से डीआईजी को अवगत कराया।निरीक्षण के अंत में डीआईजी अतुल सिंह ने थाना स्टाफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए जनसहयोग, संवेदनशील पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने का संदेश दिया। उनके इस दौरे को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!