​भू-माफियाओं पर डिंडौरी प्रशासन का कड़ा प्रहार, अवैध उत्खनन करती जेसीबी रंगे हाथों गिरफ्तार

​भू-माफियाओं पर डिंडौरी प्रशासन का कड़ा प्रहार, अवैध उत्खनन करती जेसीबी रंगे हाथों गिरफ्तार
Business Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, जिले में प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन और भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जिला कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया के कुशल निर्देशन में पूरे जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन को पूरी तरह रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

​दिनांक 31 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम को सूचना मिली कि डिंडोरी तहसील और थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छांटा बैगानटोला में बिना किसी वैध अनुमति के धड़ल्ले से मुरुम का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।


​वहां एक जेसीबी मशीन बड़े पैमाने पर मुरुम का अवैध उत्खनन करते हुए रंगे हाथों पाई गई। टीम ने बिना कोई वक्त गंवाए मौके से जेसीबी मशीन को अपनी कस्टडी में ले लिया और उत्खनन का कार्य तुरंत बंद करवा दिया।

​कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए वाहन और उसमें संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी
​जब्त वाहन: जेसीबी (JCB), पंजीकरण संख्या MP52DA0254
​वाहन चालक: रामचरण मरावी (पिता: मदन सिंह मरावी), निवासी- देवरी समनापुर, जिला डिंडौरी।
​वाहन मालिक: ठाकुर सिंह, निवासी- देवरी समनापुर, जिला डिंडौरी।
​खनिज विभाग की टीम ने मुरुम के अवैध उत्खनन में इस्तेमाल की जा रही इस जेसीबी मशीन को जब्त कर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस थाना कोतवाली डिंडौरी में खड़ा करवा दिया है।

इस मामले में खनिज नियमों के सख्त प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए इस पूरे केस को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जहाँ नियमों के मुताबिक वाहन मालिक और चालक पर उचित अर्थदंड या अन्य वैधानिक कार्रवाई तय की जाएगी।

​कलेक्टर अंजु पवन भदौरिया के इस सख्त रुख से जिले के अवैध खननकर्ताओं और माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने यह साफ संदेश दे दिया है कि जिले की खनिज संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेजी से चलाया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!