भाजपा पार्षद ने नगर परिषद की उपेक्षा से तंग आकर दिया इस्तीफा

भाजपा पार्षद ने नगर परिषद की उपेक्षा से तंग आकर दिया इस्तीफा
सुनील बंशीवाल

डिंडौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी नगर परिषद में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर 15 की भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ पार्षद सरस्वती हरिहर पाराशर ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली और लगातार हो रही उपेक्षा से त्रस्त होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस को सौंप दिया है।
​"अपनी सरकार में भी नहीं हुई सुनवाई, जनता को क्या मुंह दिखाएं?"

​पार्षद सरस्वती हरिहर पाराशर ने आरोप लगाया कि प्रदेश और नगर परिषद दोनों जगह भाजपा की सत्ता होने के बावजूद पिछले चार वर्षों से उनके वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं और विकास के कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा ​"वार्ड की जनता ने हमें विकास की उम्मीद में वोट दिया था। लेकिन नगर परिषद में हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विकास कार्य न होने से जनता में भारी आक्रोश है और मुझे लगातार उनके तीखे सवालों और असंतोष का सामना करना पड़ रहा था। ऐसी घुटन और उपेक्षा के बीच पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं रह गया था।"
​
​इस इस्तीफे के बाद डिंडोरी की स्थानीय राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी ने इस मुद्दे को लपकते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। विपक्षी पार्षदों ने कहा कि यह इस्तीफा इस बात का सबूत है कि नगर परिषद में केवल भेदभाव की राजनीति चल रही है। ​"जब सत्ताधारी दल भाजपा की महिला पार्षद के वार्ड की उपेक्षा हो रही है, तो विपक्षी पार्षदों के वार्डों की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। नगर परिषद विकास नहीं, बल्कि गुटबाजी का केंद्र बन चुकी है।"
​
​इस पूरे मामले और अपनी ही पार्टी की पार्षद द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर जब डिंडोरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस से मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया और कैमरे के सामने चुप रहना ही बेहतर समझा।
​
​डिंडोरी में एक पार्षद का विकास कार्य न होने पर इस्तीफा देना प्रशासनिक अमले और भाजपा संगठन के लिए एक बड़ी किरकिरी साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही वार्ड नंबर 15 की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में जन-आक्रोश और ज्यादा बढ़ सकता है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!