चोरादादर में हाथियों का आतंक! मकान तोड़ा, अनाज किया बर्बाद, दहशत में ग्रामीण

चोरादादर में हाथियों का आतंक! मकान तोड़ा, अनाज किया बर्बाद, दहशत में ग्रामीण
Business Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव / डिंडौरी, करंजिया वन परिक्षेत्र करंजिया के दक्षिण चोरादादर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के अचानकमार अभ्यारण्य से आए चार हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने एक ग्रामीण के कच्चे मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा भारी मात्रा में अनाज खाकर नष्ट कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रात-रात भर जागकर अपनी सुरक्षा करने को मजबूर हैं।
​
​मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अचानकमार अभ्यारण्य की ओर से तीन वयस्क हाथियों और एक शावक (कुल चार हाथी) का दल करंजिया के घने जंगलों में दाखिल हुआ। मंगलवार तड़के यह दल जंगल से निकलकर चोरादादर निवासी रम्मू पिता परसादी के कच्चे मकान के पास पहुंच गया।

डिंडोरी में दिखा ‘हाई-टेक’ गिद्ध! पीठ पर GPS और पैर में टैग देख चौंके ग्रामीण - Khabar Digital
​
​अचानक घर के बाहर हाथियों को देखकर रम्मू और उसका परिवार बुरी तरह घबरा गया। अपनी जान बचाने के लिए पूरा परिवार तुरंत घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागा। इसके बाद हाथियों ने मकान पर हमला कर उसे मलबे में तब्दील कर दिया और घर के भीतर संग्रहित करके रखा गया भारी मात्रा में मक्का और धान बिखेर कर खा लिया।
​
​घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखी। हाथियों के वापस छत्तीसगढ़ सीमा की ओर लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन क्षेत्र में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है।

​वन परिक्षेत्र अधिकारी कौशाम्बी झा ने बताया कि हाथियों की आवाजाही को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं और हाथियों की कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें। प्रभावित परिवार को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Golden Temple Mail अगले 6 माह तक बांद्रा टर्मिनस से चलेगी - Khabar Digital
​
​मानसून की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे इन जंगलों में हाथियों का आवागमन काफी बढ़ जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से निपटने के लिए वन विभाग को सीमावर्ती जंगलों में एक स्थाई निगरानी व्यवस्था और त्वरित चेतावनी तंत्र विकसित करना चाहिए ताकि जान-माल के नुकसान को रोका जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!