त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

दीपावली के मौके पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का एक अलग ही रूप...लाव-लस्कर और वीआईपी संस्कृति से दूर, कलेक्टर साहिबा खुद खरीदार की तरह डिंडौरी के स्थानीय बाजारों की गलियों में पैदल उतर पड़ीं।

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
Khabar Digital Admin

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडोरी, दीपावली के पावन पर्व पर जिले की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का एक अलग ही रूप सामने आया। भारी-भरकम लाव-लस्कर और वीआईपी संस्कृति से दूर, कलेक्टर साहिबा खुद आम खरीदार की तरह डिंडौरी के स्थानीय बाजारों की गलियों में पैदल उतर पड़ीं।

​शनिवार का दिन डिंडौरी बाजार के छोटे दुकानदारों और माटी कला से जुड़े कुम्हारों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। बाजार का औचक भ्रमण करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सीधे उन ठेले-पटरियों और सड़क किनारे बैठे छोटे व्यापारियों के पास पहुँचीं, जिनकी दीवाली ग्राहकों की राह देखते-देखते वीरान हो जाती है।

Inspection by Dindori Collector on Diwali 2026

​कलेक्टर ने स्थानीय शिल्पकारों की गगरी और हाथों से रचे गए मिट्टी के दीयों को बड़े चाव से खरीदा। इस दौरान उन्होंने केवल खरीदारी ही नहीं की, बल्कि दुकानदारों के पास बैठकर उनके कारोबार का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। कलेक्टर को अपने बीच पाकर साधारण दुकानदारों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साह कई गुना बढ़ गया।

​​बाजार भ्रमण के दौरान कलेक्टर भदौरिया ने डिंडौरी की जनता को एक बेहद प्रासंगिक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि

​"दीपावली का असली आनंद तभी है जब हमारे साथ-साथ समाज के उन तबके के चेहरों पर भी मुस्कान आए जो इस पर्व को अपने हुनर से रौशन करते हैं। चीनी लाइट्स या ऑनलाइन उत्पादों के बजाय हमारे स्थानीय कुम्हारों, बुनकरों और छोटे दुकानदारों के बनाए उत्पादों को प्राथमिकता देना ही सच्ची 'वोकल फॉर लोकल' की भावना है।"

Inspection Dindori Collector on Diwali

​

प्रशासनिक मुखिया का यह संबल देख बाजार में मौजूद अन्य लोगों ने भी खुलकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की, जिससे छोटे व्यापारियों के भीतर एक नई उम्मीद जगी है। ​कलेक्टर की इस अनूठी पहल के दौरान उनके साथ जिले का पूरा प्रशासनिक अमला भी कदमताल करता नजर आया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!