प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाएं… सड़क पर उतरे छात्र, मुख्य गेट पर लगाया ताला

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाएं… सड़क पर उतरे छात्र, मुख्य गेट पर लगाया ताला
Khabar Digital Desk

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं ने आखिरकार छात्रों को सड़क पर उतरने पर मजबूर कर दिया। कॉलेज की खस्ताहाल व्यवस्थाओं, सुविधाओं के अभाव और लगातार अनदेखी से नाराज छात्रों ने शनिवार को मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जबलपुर-डिंडौरी मार्ग पर करीब तीन घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

छात्रों ने लगाया आरोप
छात्रों का आरोप है कि 'एक्सीलेंस' सिर्फ नाम में है, कुछ भी अच्छी सुविधाएं कहीं नहीं है। पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। प्रयोगशालाए अव्यवस्थित, सामग्री का अभाव है। शौचालयों की सफाई और रखरखाव बेहद खराब है। सुरक्षा व्यवस्था नदारद, छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बस सुविधा अव्यवस्थित है। कक्षाओं में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।
छात्रों ने कहा कि महीनों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन हर बार सिर्फ 'समाधान जल्द होगा' कह कर टाल दिया जाता है।

छात्रवृत्ति के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप
छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि एससी/एसटी छात्रवृत्ति फॉर्म भरवाने के नाम पर 100–150 रुपए लिए गए, जबकि यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। छात्रों ने इसे शोषण और पूरी तरह गैरकानूनी बताया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-midday-meal-negligence-contract-cancelled/

लिखित कार्रवाई की जिद पर अड़े छात्र
प्रदर्शन के दौरान छात्र न केवल नारेबाज़ी करते रहे बल्कि उन्होंने साफ कहा कि लिखित आश्वासन दिए बिना ताला नहीं खुलेगा… अब झूठे वादे नहीं चलेंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। लंबी बातचीत के बाद छात्रों ने जाम हटाने पर सहमति जताई।

कॉलेज प्राचार्य का पक्ष
प्राचार्य डॉ. सुनील दुबे ने बताया कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। कई सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम हो रहा है। लैब, पानी और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय को संपूर्ण रिपोर्ट भेज दी गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!