Dindori News : जहां बचनी थी जिंदगियां, वहां घूमता रहा कुत्ता

Dindori News : जहां बचनी थी जिंदगियां, वहां घूमता रहा कुत्ता
Khabar Digital Desk

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ जिला चिकित्सालय डिंडोरी की सुरक्षा व्यवस्था उस समय पूरी तरह बेनकाब हो गई, जब रात के समय एक आवारा कुत्ता अस्पताल की प्रथम मंजिल पर स्थित प्रसव (मेटरनिटी) वार्ड तक पहुंच गया। यह घटना न केवल अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

रात की शांति में सुरक्षा व्यवस्था हुई ध्वस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रात के समय की है, जब जिला अस्पताल में सीमित स्टाफ के बीच उपचार कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता बिना किसी रोक-टोक के अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ और सीढ़ियां चढ़ते हुए सीधे प्रथम मंजिल स्थित प्रसव वार्ड तक पहुँच गया। उस वक्त वार्ड में गर्भवती महिलाएं भर्ती थीं।

प्रसव वार्ड में मचा हड़कंप
अचानक वार्ड में कुत्ते को देखकर महिलाओं, नर्सिंग स्टाफ और परिजनों में घबड़ाहट फैल गयी।परिजनों का कहना है कि यदि कुत्ता आक्रामक हो जाता या किसी महिला अथवा नवजात को नुकसान पहुंचाता, तो परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-budhner-river-no-bridge-villagers-make-temporary-road/

रात्रिकालीन सुरक्षा पूरी तरह नदारद
घटना के समय न तो कोई सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद था और न ही प्रवेश द्वारों पर निगरानी दिखाई दी। कुत्ता कुछ समय तक वार्ड क्षेत्र में घूमता रहा, जिसके बाद लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इस घटना ने अस्पताल की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।

पहले भी उठती रही हैं शिकायतें
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों और पशुओं की आवाजाही कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार अस्पताल प्रशासन ने अस्थायी कदम उठाकर मामले को नजरअंदाज कर दिया।

मातृ और नवजात सुरक्षा से सीधा खिलवाड़
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, प्रसव वार्ड जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में स्वच्छता और सुरक्षा के कड़े मानक अनिवार्य होते हैं। वहां किसी भी आवारा पशु का पहुँचना संक्रमण, डर और दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। यह घटना सीधे-सीधे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ मानी जा रही है।

प्रशासनिक दावों की खुली पोल
अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा और निगरानी के जो दावे किए जाते हैं, यह घटना उन्हें पूरी तरह खोखला साबित करती है। सवाल यह है कि जब रात में प्रसव वार्ड तक कुत्ता पहुँच सकता है, तो मरीजों की सुरक्षा किस भरोसे छोड़ी गई है?

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/south-indian-film-shoots-begin-tamia-chhindwara/

सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद मरीजों के परिजनों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल में 24 घंटे प्रभावी सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाए। सभी प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए। आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए स्थायी व्यवस्था बनाई जाए। लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो।

सबसे बड़ा सवाल
जिस स्थान पर नई जिंदगी जन्म लेती है, यदि वही स्थान रात के अंधेरे में असुरक्षित हो जाए, तो यह पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर करारा तमाचा है।अब देखना यह है कि यह घटना प्रशासन के लिए चेतावनी बनती है या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबा दिया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ghansor-tribal-region-turns-chc-into-referral-centre-public-anger-against-elected-representatives/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!