सिस्टम की बेरुखी… जब पेट भरने वाला 'अन्नदाता' सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ

सिस्टम की बेरुखी… जब पेट भरने वाला 'अन्नदाता' सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ
Khabar Digital Desk

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/जिस किसान के पसीने से देश का गोदाम भरता है, आज वही किसान व्यवस्था की बेरुखी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। डिंडौरी जिले के कुकररामठ लैंप्स के सरहरी उपार्जन केंद्र में फैली अव्यवस्थाओं ने किसानों के सब्र का बांध तोड़ दिया। दो दिनों से बारदाने (बोरियों) की किल्लत झेल रहे आक्रोशित किसानों ने अंततः मंगलवार को जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
​
बदहाली की दास्तां: किसान बना मजदूर, व्यवस्था हुई बेपर्दा
​सरहरी उपार्जन केंद्र की जमीनी हकीकत कागजी दावों से कोसों दूर है। किसानों का आरोप है कि केंद्र पर सुविधाओं के नाम पर शून्य है। स्थिति यह है कि केंद्र पर रजिस्टर में 22 मजदूरों के नाम दर्ज हैं, लेकिन मौके पर एक भी मजदूर नजर नहीं आया। मजबूरी में किसान खुद ही मजदूर और हम्माल की भूमिका निभा रहे हैं। बोरी ढोने से लेकर सिलाई और तौल तक का सारा काम किसान और उनके परिवार को खुद करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी अपने चहेतों को पहले बारदाने उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि आम किसान घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर है।
​
प्रति बोरी 200 ग्राम की कटौती: खुली लूट का आरोप
​प्रदर्शनकारी किसानों ने शासन-प्रशासन के सामने एक गंभीर मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि तौल के नाम पर हर बोरी में 200 ग्राम अतिरिक्त अनाज लिया जा रहा है। इसे किसानों ने अपनी मेहनत पर 'सीधी डकैती' करार दिया है। जब इस संबंध में केंद्र के जिम्मेदारों से जवाब मांगा गया, तो वे संतोषजनक उत्तर देने के बजाय बचते नजर आए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-municipal-action-ban-polythene-mega-sale-ward-6/

​प्रशासन के दखल के बाद खुला जाम
​चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात की गंभीरता को समझते हुए किसानों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी ने मौके पर ही केंद्र के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई, जिसके बाद किसानों ने जाम खोला और यातायात बहाल हो सका।

​आंकड़ों में खरीद की स्थिति
​लैंप्स प्रबंधक के अनुसार, सरहरी केंद्र के लिए 40 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। अब तक 24,220.4 क्विंटल की खरीदी पूरी हो चुकी है, जिसके 50 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि भुगतान समय पर होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी इन दावों पर सवालिया निशान लगा रही है।

​बड़ा सवाल
जब किसान अपनी उपज बेचने आता है, तो उसे बारदाने की किल्लत, मजदूरों की कमी और 'कटौती' जैसी समस्याओं से क्यों जूझना पड़ता है? क्या प्रशासन इस 'सिस्टम की लूट' की जिम्मेदारी लेगा, या अन्नदाता यूं ही सड़कों पर इंसाफ मांगता रहेगा?

https://www.youtube.com/watch?v=jbApn38OGns&t=1s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!