Dindori Heavy Rain: माँ नर्मदा में उफान, डिंडौरी और जोगीटकरिया पुल के ऊपर से बहा पानी, कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा

Dindori Heavy Rain: माँ नर्मदा में उफान, डिंडौरी और जोगीटकरिया पुल के ऊपर से बहा पानी, कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा
Khabar Digital Desk

​डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori Heavy Rain: डिंडौरी जिले में शनिवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मूसलाधार बारिश के चलते मां नर्मदा नदी रौद्र रूप में आ गई है और जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि डिंडौरी स्थित मां नर्मदा मुख्य पुल डेम घाट और जोगीटकरिया पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे पुलों पर आवाजाही रोकनी पड़ी।

​नदी के उफान पर आते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। हालात का जायजा लेने के लिए रविवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे खुद मां नर्मदा पुल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नदी के जलस्तर और सुरक्षा प्रबंधों का पूरा ब्यौरा लिया।

​निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पुल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया। इस दौरान डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन और अन्य प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Dindori News flood affected families
Dindori News flood affected families

​कलेक्टर ने दिए सक्त आदेश

​कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए:​"नदी के जलस्तर और पुलों की स्थिति पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम तैयार रहें। आम जनता की सुरक्षा हमारी सबसे पहली जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

इन बातों का ध्यान रखें -
​
​बढ़ते जलस्तर और खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए मुख्य सावधानियां बरतने की अपील की गई।
​यदि पुल या रपटे के ऊपर पानी बह रहा हो, तो उसे पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें।
​ मां नर्मदा नदी, घाटों, पुलों और जलभराव वाले निचले इलाकों के पास जाने से बचें।
​ नदी के किनारों पर जाकर तस्वीरें या वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं।
​ केवल प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
​फिलहाल पुलिस और प्रशासन की गश्ती टीमें नदी के तटीय इलाकों और पुलों पर मुस्तैद हैं, ताकि कोई भी अनहोनी न हो सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!