Dindori News: गंगा के बाद अब नर्मदा भी खतरें में... अफसरों की सांठगांठ से चल रेत खनन

Dindori News: गंगा के बाद अब नर्मदा भी खतरें में... अफसरों की सांठगांठ से चल रेत खनन
Khabar Digital Desk

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में जीवनदायिनी मां नर्मदा का अस्तित्व गंभीर खतरे में है। गाडासरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शोभापुर, मूसा मुंडी और आसपास के ग्रामीण इलाकों से नर्मदा नदी की रेत के अवैध उत्खनन चल रहा है।

खबर डिजिटल अवैध रेत खनन की खबरे लगातार प्रकाशित कर रहा है। इसके बाद भी प्रशानस अवैध रेत माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, पहले रात में खनन होता था, अब दिन के उजाले में भी नदी से रेत खनन लगातार जारी है। हैरानी इस बात की है कि इन सबके बावजूद जिम्मेदार महकमों की नींद नहीं टूट रही है।

​नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे बेखौफ वाहन

​स्थानीय लोगों और सूत्रों से मिल रही शिकायतों के अनुसार, इस अवैध रेत कारोबार को अंजाम देने के लिए बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। इन वाहनों का संचालन करने वाले चालकों के पास अक्सर वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं होते। बिना नंबर के वाहनों का बेधड़क दौड़ना न केवल खनिज नियमों और राजस्व चोरी का खुला उल्लंघन है।

​प्राकृतिक संतुलन और अस्तित्व पर मंडराता बड़ा खतरा

​नर्मदा नदी सिर्फ एक जल स्रोत नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है। नदी से अवैध रेत उत्खनन इसके तटों को कमजोर कर रहा है, प्राकृतिक जल प्रवाह को बाधित कर रहा है और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है। अवैध खनन के कारण नदी का तल गहरा होता जा रहा है, जिससे आसपास के भू-जल स्तर पर भी बुरा असर पड़ रहा है। दूसरी ओर, शासन को मिलने वाले करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगना अलग से प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है।

संकट में नर्मदा, कब जागेगा प्रशासन ?

​शोभापुर और मूसा मुंडी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में पनप रहा यह अवैध कारोबार खनिज विभाग, राजस्व अमले और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। सवाल यह उठता है कि जब आम ग्रामीणों को सब कुछ साफ-साफ दिखाई दे रहा है, तो प्रशासनिक अमले की नजरों से यह अवैध खेल क्यों नहीं दिख रहा है? क्या जिम्मेदार विभागों के बीच आपसी तालमेल की कमी है या फिर किसी अनदेखी शह के कारण यह सब चल रहा है?

​अब समय आ गया है कि शासन और जिला प्रशासन इस मामले में तुरंत संज्ञान ले। संवेदनशील घाटों पर औचक निरीक्षण हो, परिवहन में लगे वाहनों के दस्तावेजों और नंबर प्लेट्स की सघन जांच की जाए, और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसकी जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। नर्मदा के संरक्षण के लिए यह सख्त कदम उठाना अब बेहद आवश्यक हो गया है, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब यह जीवनदायिनी नदी गहरी क्षति का शिकार हो जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!