चल समारोह में शरारती तत्वों ने फोड़े अंडे, डिंडोरी में धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश

चल समारोह में शरारती तत्वों ने फोड़े अंडे, डिंडोरी में धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश
Khabar Digital Desk

शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/​डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिला मुख्यालय में शनिवार देर रात उस समय तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब मां काली चल समारोह के दौरान कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का कुत्सित प्रयास किया। असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस के मार्ग पर अंडे फोड़कर क्षेत्रीय सौहार्द को चोट पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसके बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया।

​श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा

​जैसे ही चल समारोह में शामिल श्रद्धालुओं को मार्ग पर अंडे फोड़े जाने की जानकारी मिली, मामले ने तुरंत तूल पकड़ लिया। आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों ने प्रशासनिक ढिलाई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और रानी अवंती बाई चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले अज्ञात दोषियों को तत्काल हिरासत में लिया जाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने फौरन जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।

https://khabardigital.com/chhattisgarh/cg-news-young-man-dies-of-electrocution-while-fishing/

​पुलिस की सूझबूझ और हल्का बल प्रयोग

​विवाद तब और बढ़ गया जब उग्र भीड़ जामा मस्जिद की ओर बढ़ने लगी। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। वरिष्ठ अधिकारियों की समय पर की गई समझाइश और तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस की सक्रियता ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया।

​सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश जारी

​वर्तमान में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज को खंगालने में जुटी है। अधिकारियों ने हिंदू संगठनों को आश्वस्त किया है कि जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि डिंडोरी मुख्यालय में इस तरह की घटनाएं पहले कभी सामने नहीं आई हैं। यहां के नागरिक सदैव आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ रहते आए हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mohan-sarkar-appointed-the-aldermen-of-the-municipal-council/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!