नेपाल में चमका डिंडौरी का सितारा: चिराग जायसवाल ने जीते गोल्ड और सिल्वर पदक​

नेपाल में चमका डिंडौरी का सितारा: चिराग जायसवाल ने जीते गोल्ड और सिल्वर पदक​
Shiv Sharan

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ कहते हैं कि अगर हौसलों में उड़ान हो, तो छोटी जगह से निकलकर भी आसमान छूआ जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है डिंडौरी जिले के शाहपुरा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमेरा के होनहार खिलाड़ी चिराग जायसवाल ने… चिराग ने नेपाल के पोखरा में आयोजित 'इंडो-नेपाल यूथ गेम्स' में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं।

​3 मई से 7 मई 2026 तक नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय यूथ गेम्स में चिराग ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अपनी चपलता और तकनीक के दम पर उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा। चिराग ने इस चैंपियनशिप में एक स्वर्ण (Gold) और एक रजत (Silver) पदक जीतकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे भारत का गौरव बढ़ाया है।

Dindori player Chirag Jaiswal won two medals news
Dindori player Chirag Jaiswal won two medals news

​रोमांचक रहा फाइनल मुकाबला

​17 वर्षीय चिराग ने इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 5 मैच खेले। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देश भारत, श्रीलंका, मलेशिया, भूटान,और नेपाल ।खेल के दौरान एक राउंड में 'बाय' मिलने के बाद उन्होंने सीधे फाइनल की राह पकड़ी। फाइनल मुकाबले में भारत और नेपाल के बीच बेहद रोमांचक टक्कर देखने को मिली। अंततः भारत ने 60-54 के स्कोर से नेपाल को शिकस्त दी और जीत हासिल की।

​चिराग, श्री अनिल जायसवाल और श्रीमती गूंजा जायसवाल के सुपुत्र हैं। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता की खबर जैसे ही उनके गृह ग्राम अमेरा और शाहपुरा क्षेत्र में पहुंची, वहां खुशी का माहौल छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि चिराग ने इतनी कम उम्र में विदेश की धरती पर तिरंगा लहराकर यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

​खिलाड़ी का नाम: चिराग जायसवाल
​स्थान: ग्राम अमेरा (जनपद शाहपुरा, डिंडौरी)
​खेल: ताइक्वांडो
​आयोजन स्थल: पोखरा, नेपाल
​जीते गए पदक: 1 गोल्ड और 1 सिल्वर
​स्कोर (फाइनल): भारत 60 - नेपाल 54

​चिराग की इस सफलता के लिए खबर डिजिटल की तरफ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!