भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की धूम, विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब

डिंडौरी जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस की धूम, विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब
Shiv Sharan

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और बलिदान को याद किया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, अधिकारियों और आम नागरिकों की मौजूदगी रही। इस दौरान जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिली।

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके नेतृत्व में उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से विशाल रैली निकाली गई। रैली अवंतीबाई चौक तक पहुंची और वापस उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं भगवान बिरसा मुंडा : ओमप्रकाश धुर्वे

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और जल, जंगल एवं जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अंग्रेजों द्वारा जंगलों और प्राकृतिक संपदा पर कब्जे तथा उनके दोहन का उन्होंने पुरजोर विरोध किया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समाज तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। डिंडौरी जिले में शिक्षा, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ रही हैं।

सभी समाज अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों : रुद्रेश परस्ते

जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और सामाजिक अधिकारों की रक्षा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके जीवन से सीख लेकर सभी समाजों को अन्याय और गलत कार्यों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न समाजों के लोगों का एक मंच पर एकत्रित होना सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का प्रतीक है। भगवान बिरसा मुंडा के विचार हमें समाज और राष्ट्र के हित में मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

प्रतिभाशाली छात्राओं का हुआ सम्मान, जिलेभर में आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!