Dindori Water Crisis: रामगुड़ा पंचायत का तुगलकी फरमान 500 का जुर्माना

Dindori Water Crisis: रामगुड़ा पंचायत का तुगलकी फरमान 500 का जुर्माना
Shiv Sharan

​डिंडौरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव /Dindori Water Crisis: डिंडोरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत दावों से कोसों दूर नजर आ रही है। रामगुड़ा ग्राम पंचायत के एक विवादित फैसले ने लगभग 900 ग्रामीणों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भीषण गर्मी के इस दौर में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

​केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल जीवन मिशन' योजना के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए पाइपलाइन बिछाई गई और घरों में नल के कनेक्शन भी दिए गए, लेकिन हकीकत यह है कि इन नलों से पानी नहीं टपकता। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद बाद भी उन्हें पानी के लिए पुराने कुओं और दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cbse-class-12-result-2026-declared-pass-percentage-update/

​रामगुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा महीने में केवल एक या दो दिन ही पानी की सप्लाई की जाती है। विडंबना यह है कि इस अनियमित सप्लाई के बावजूद पंचायत द्वारा ग्रामीणों से पूरे महीने का जल शुल्क वसूला जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश हैं।

​ग्रामीणों के अनुसार, जिस कुएं से पानी की सप्लाई की जा रही है, उसकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। कुएं में गंदगी का अंबार लगा है और बिना किसी फिल्टर प्रक्रिया के यही दूषित पानी घरों तक पहुँचाया जा रहा है। इस गंदे पानी के सेवन से गांव में बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-national-executive-mp-leaders-kailash-vijayvargiya-narottam-mishra-news/

​एक तरफ जहाँ ग्रामीण पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंचायत ने कुएं की दीवार पर एक नोटिस चस्पा कर दिया है। इस तुगलकी फरमान के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति कुएं के पास नहाते या कपड़े धोते पाया गया, तो उस पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब पीने के पानी का इंतजाम नहीं है, तो ऐसे प्रतिबंध उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहे हैं।

गंभीर मुद्दे पर जब पीएचई विभाग (PHE) के कार्यपालन यंत्री अफजल अमानुल्ला से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कुएं की तत्काल सफाई कराने और जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित अमले को निर्देशित करने का आश्वासन दिया है।
​अब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह नींद कब तक टूटती है और रामगुड़ा के प्यासे ग्रामीणों को कब तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!