कटनी में विदेशी सोने पर डीआरआई का सबसे बड़ा वार... स्टेशन से शुरू हुई कार्रवाई, सराफा बाजार तक मचा हड़कंप!

कटनी में विदेशी सोने पर डीआरआई का सबसे बड़ा वार... स्टेशन से शुरू हुई कार्रवाई, सराफा बाजार तक मचा हड़कंप!
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी में विदेशी सोने की कथित तस्करी पर डीआरआई ने ऐसा शिकंजा कसा कि रेलवे स्टेशन से लेकर सराफा बाजार तक हड़कंप मच गया।दो आरोपियों की गिरफ्तारी... विदेशी सोने की बड़ी बरामदगी... पूछताछ में मिले सुराग... और फिर ज्वेलर्स की दुकान पर छापा। स्विट्जरलैंड मार्किंग वाला गोल्ड बार मिला, लेकिन वैध दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाए जा सके। अब जांच इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।खुफिया सूचना पर डीआरआई की टीम ने कटनी रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 748.10 ग्राम विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ। शुरुआती पूछताछ में मिले इनपुट ने जांच को नया मोड़ दे दिया।आरोपियों के बयान के आधार पर डीआरआई सीधे सराफा बाजार स्थित गोयनका ज्वेलर्स पहुंची। पंचों की मौजूदगी में हुई तलाशी के दौरान 100.1 ग्राम का "Valcambi Switzerland" मार्किंग वाला गोल्ड बार, कटे हुए सोने के टुकड़े और सोने का तार बरामद किया गया।जब अधिकारियों ने विदेशी सोने के आयात, सीमा शुल्क भुगतान और खरीद से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो मौके पर वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत पूरी सामग्री जब्त कर ली गई।कार्रवाई के बाद दुकान संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डीआरआई ने जांच का दायरा और बढ़ाते हुए मोबाइल फोन, लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित मामला है, या विदेशी सोने की तस्करी का कोई बड़ा नेटवर्क कटनी तक फैला हुआ है?इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने में डीआरआई जुटी है, और जांच में सामने आने वाले हर नए तथ्य के साथ कार्रवाई का दायरा भी बढ़ सकता है।रेलवे स्टेशन से शुरू हुई कार्रवाई अब सराफा बाजार तक पहुंच चुकी है। विदेशी सोने की इस बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर डीआरआई की अगली कार्रवाई पर है, जो इस पूरे मामले की असली तस्वीर सामने ला सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!