कलेक्टर के आदेश हवा में, गांधी जयंती पर कटनी में 'ड्राई डे' बना 'अवैध सप्लाई डे': थानों में सोती रही पुलिस, रात को चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव का 'ढोंग'

कलेक्टर के आदेश हवा में, गांधी जयंती पर कटनी में 'ड्राई डे' बना 'अवैध सप्लाई डे': थानों में सोती रही पुलिस, रात को चलाया ड्रिंक एंड ड्राइव का 'ढोंग'
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल कटनी-- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जहां पूरा देश सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहा था, वहीं कटनी जिले में जिला कलेक्टर के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। 2 अक्टूबर को जिले भर में 'शुष्क दिवस' (ड्राई डे) घोषित होने के बावजूद सरकारी ताले सिर्फ वाइन शॉप्स के शटर पर लटके रहे, जबकि पर्दे के पीछे अवैध पैकारियां दिनभर गुलजार रहीं।शटर बंद, लेकिन पैकारियों से होती रही 'होम डिलीवरी'सरकारी शराब दुकानें बंद होने का फायदा उठाकर जिले भर के अवैध शराब कारोबारियों ने चांदी काटी। शहर के बाहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक, अवैध पैकारियों पर सुरा प्रेमियों का हुजूम उमड़ा रहा। स्थिति यह थी कि मोटरसाइकिल पर शराब की पेटियां लादकर युवक खुलेआम घूमते नजर आए। जिला प्रशासन का सख्त रुख और कलेक्टर का वह आदेश—जिसमें अवैध कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई थी—वह केवल कागजों तक ही सीमित रह गया। दिनभर चलते इस अवैध खेल पर स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी थानों में बैठी रही।अपनी ही कार्यप्रणाली पर कटनी पुलिस ने खड़े किए सवाल!इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हास्यास्पद और गंभीर विरोधाभास रात के समय देखने को मिला। जब जिले भर में शराब बेचना और खरीदना पूरी तरह प्रतिबंधित था, तब कटनी पुलिस ने रात के वक्त अचानक 'ड्रिंक एंड ड्राइव' का चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।इस अभियान ने पुलिस की अपनी ही कार्यप्रणाली को पूरी तरह संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है:• पहला सवाल: जब पुलिस के दावों के मुताबिक जिला पूरी तरह 'ड्राई' था, तो लोग शराब पीकर सड़कों पर कैसे आ गए?• दूसरा सवाल: क्या पुलिस को पहले से पता था कि शहर में अवैध पैकारियां चल रही हैं और लोग शराब खरीदकर पी रहे हैं?• तीसरा सवाल: दिनभर अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय, पुलिस रात को केवल वाहन चालकों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाने में क्यों जुट गई?जब ड्राई डे पर शराब की एक बूंद भी नहीं मिलनी चाहिए थी, तब पुलिस का ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाना यह साफ बयां करता है कि प्रशासन जमीनी हकीकत से वाकिफ था, फिर भी अवैध पैकारियों को खुली छूट दी गई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बड़ी प्रशासनिक लापरवाही और पुलिस की इस दोहरी नीति पर उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं।इस मामले यातायात प्रभारी अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की कल ड्रिंक एंड ड्राइव का अभियान चलाया गया जिसमे एक ही प्रकरण बना

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!