एडिबल ऑइल्स और प्रोटीन - विजन 2030: सोपा का अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव 13 अक्टूबर से शुरू

एडिबल ऑइल्स और प्रोटीन - विजन 2030: सोपा का अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव 13 अक्टूबर से शुरू
Khabar Digital Admin

खबर डिजिटल/ इंदौर। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) द्वारा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन 13 और 14 अक्टूबर 2024 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "एडिबल ऑइल्स एंड प्रोटीन - विजन 2030" रखी गई है। इस कॉन्क्लेव में सोयाबीन और खाद्य तेल उद्योग से जुड़े प्रमुख उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और बाजार विश्लेषकों के साथ इंटरएक्टिव सेशन और पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत के कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया गया है, जिनके आने की पुष्टि होना बाकी है। अन्य प्रमुख अतिथियों में कमिशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट्स एंड प्राइजेस (सीएसीपी) के चेयरमैन प्रोफेसर विजय पॉल शर्मा, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एके शुक्ला, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक डायरेक्टर जनरल श्री संजीव गुप्ता, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सोयाबीन रिसर्च के डायरेक्टर श्री के एच सिंह और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ऑइल सीड्स रिसर्च के डायरेक्टर डॉ. आरके माथुर भी शिरकत करेंगे।

इस वर्ष के कॉन्क्लेव का फोकस उद्योग में तकनीकी प्रगति, वैश्विक आपूर्ति चेन और खाद्य तेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर रहेगा। सोपा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डीएन पाठक ने बताया कि खाद्य तेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एफएसएसएआई और लीगल मेट्रोलॉजी के अधिकारी विशेष सत्र में भाग लेंगे। भारत में खाद्य तेल और सोयाबीन उद्योग अभी वैश्विक अनिश्चितताओं जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य-पूर्व में संघर्ष और शिपिंग के खतरों के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है।

इस कॉन्क्लेव में खाद्य तेलों पर ड्यूटी, नई नीतियों और आत्मनिर्भरता के लक्ष्य पर चर्चा होगी। उद्योग के लिए ज्वलंत मुद्दों जैसे फ्यूचर्स ट्रेडिंग और पोल्ट्री फीड में डीजीएसई के उपयोग पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें उद्योग से संबंधित उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन होगा।

यह कॉन्क्लेव उद्योग के लिए नवाचार और भविष्य की नीतियों पर चर्चा के लिए एक प्रमुख मंच बनेगा, जहां विशेषज्ञों द्वारा रोडमैप तैयार किया जाएगा और दीर्घकालिक योजनाओं पर रणनीतियां बनाई जाएंगी। इस आयोजन से खाद्य तेल और सोयाबीन उद्योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!