बिजली संकट पर गरमाई राजनीति: पूर्व मंत्री ने दी जनआंदोलन की चेतावनी

Khabar Digital Admin

जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ मध्यप्रदेश के ​जबलपुर की पूर्व विधानसभा में बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया ने क्षेत्र में व्याप्त गंभीर बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने ओमती और मदार टेकरी क्षेत्र में नए फीडरों के निर्माण, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति और ओवरलोडिंग की समस्या से निपटने के लिए उच्च क्षमता वाले 8 और 10 एम.वी.ए. पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने स्मार्ट मीटरों से आ रहे अत्यधिक और अनियमित बिलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा बिना पूर्व सूचना के की जा रही अघोषित कटौती पर रोक लगाने की भी पुरजोर वकालत की है।

​विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए विधायक लखन घनघोरिया ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने इन जनसमस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की, तो क्षेत्र की जनता को साथ लेकर एक व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि लंबे समय से लंबित इन समस्याओं के कारण जनता में भारी आक्रोश है और इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की समस्त जिम्मेदारी सीधे तौर पर विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों की होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!