पहले हुई थी बड़ी कार्रवाई, अब फिर धड़ल्ले से बिक रही संदिग्ध बीड़ी। पैकेट पर अधूरी जानकारी ने खड़े किए नए सवाल

पहले हुई थी बड़ी कार्रवाई, अब फिर धड़ल्ले से बिक रही संदिग्ध बीड़ी। पैकेट पर अधूरी जानकारी ने खड़े किए नए सवाल
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी--शहर में कुछ समय पहले नकली बीड़ी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई हुई थी। कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर भारी मात्रा में बीड़ी जब्त की गई थी और अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने का दावा किया गया था। लेकिन अब एक बार फिर बाजार में 'न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी' खुलेआम बिकती दिखाई दे रही है, जिससे कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।बाजार में उपलब्ध पैकेटों को देखकर कई व्यापारिक और स्थानीय सूत्र दावा कर रहे हैं कि पैकिंग पर निर्माता का पूरा पता, निर्माण स्थल तथा अन्य आवश्यक जानकारियां स्पष्ट रूप से अंकित नहीं हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिना पूरी जानकारी वाले उत्पाद की बिक्री नियमों के अनुरूप हो रही है?चर्चा यह भी है कि मशहूर 'कलकत्ता बीड़ी' के नाम और पहचान से मिलते-जुलते पैकेजिंग का इस्तेमाल कर उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। यदि ऐसा है, तो यह न केवल उपभोक्ता हितों का मामला है बल्कि संबंधित विभागों के लिए भी जांच का विषय बनता है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पहले इस तरह के मामले में कार्रवाई हो चुकी थी, तो फिर वही उत्पाद या उससे मिलता-जुलता ब्रांड दोबारा बाजार तक कैसे पहुंच गया? क्या कार्रवाई केवल औपचारिकता थी या फिर अवैध कारोबार ने दोबारा पैर पसार लिए हैं?अब जरूरत इस बात की है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन, वाणिज्यिक कर विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां संयुक्त रूप से बाजार में बिक रही 'न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी' की जांच करें। यह स्पष्ट किया जाए कि इसका वास्तविक निर्माता कौन है, निर्माण कहां हो रहा है और क्या इसकी बिक्री सभी वैधानिक नियमों के अनुरूप की जा रही है।यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता, भ्रामक पैकेजिंग या फर्जीवाड़ा सामने आता है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी पर रोक लग सके और बाजार में अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल संवाददाता मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!