कटनी में फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन बिक्री का आरोप, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांगआवेदक ने कलेक्टर से की शिकायत, नामांतरण निरस्त होने के बावजूद संपत्ति बेचने का आरोप

कटनी में फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन बिक्री का आरोप, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांगआवेदक ने कलेक्टर से की शिकायत, नामांतरण निरस्त होने के बावजूद संपत्ति बेचने का आरोप
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, --24 मार्च 2026।जिला कटनी में जमीन घोटाले का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये की संपत्ति बेचने का आरोप लगा है। मामले को लेकर आवेदक कुलवीर सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, गुरुनानक वार्ड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में भवन क्रमांक 714, जो लगभग 1140 वर्गफुट भूमि पर स्थित है, पूर्व में रामजानकी मंदिर के नाम दर्ज थी। वर्ष 1972 में यह संपत्ति प्रेमचंद श्रीवास्तव द्वारा श्रीमती मैला देवी को विक्रय की गई थी। मैला देवी के निधन के बाद संपत्ति का विधिवत नामांतरण नहीं हुआ और राजस्व अभिलेखों में अब भी यह संपत्ति मंदिर के नाम पर दर्ज है।आरोप है कि मैला देवी के पुत्र जसवीर सिंह उर्फ राजू सरदार ने नगर निगम में जमा की गई टैक्स रसीद के आधार पर स्वयं को संपत्ति का मालिक दर्शाते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इसी आधार पर संपत्ति को अन्य व्यक्तियों को बेच दिया। जबकि केवल टैक्स रसीद में नाम दर्ज होना मालिकाना हक का प्रमाण नहीं माना जाता।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संपत्ति विक्रय से पूर्व सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी, लेकिन बावजूद इसके किसी स्तर पर बिक्री को रोका नहीं गया। बाद में जब खरीदारों ने नामांतरण के लिए आवेदन किया, तो संबंधित अधिकारियों ने यह कहते हुए आवेदन निरस्त कर दिया कि विक्रेता का नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है।आवेदक का आरोप है कि इस मामले की शिकायत पूर्व में भी राजस्व और पुलिस अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!